App

एक तरफ एयर डिफेंस की ढाल, दूसरी तरफ मिसाइल से एयरबेस पर प्रहार! किम ने फिर बढ़ाई दुनिया की धकधक

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर चौंकाय दिया है. किम जोंग उन के मुल्क ने एक नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम का टेस्ट किया है. साथ ही एक क्रूज मिसाइल से एयरबेस को टारगेट करने की ड्रिल भी की गई है.

एक तरफ एयर डिफेंस की ढाल, दूसरी तरफ मिसाइल से एयरबेस पर प्रहार! किम ने फिर बढ़ाई दुनिया की धकधक
Image Credit: किम जोंग उन ने फिर दुनिया को परेशान कर दिया है.

उत्तर कोरिया लगातार अपनी सैन्य क्षमताओं में इजाफा कर रहा है.अब उसने नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम का टेस्ट किया है. देश की सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह टेस्ट बुधवार को किया गया. इसके साथ ही उत्तर कोरिया की लंबी दूरी की स्ट्रेटेजिक क्रूज मिसाइल यूनिट ने एक काल्पनिक एयरबेस को निशाना बनाकर हमला करने की प्रैक्टिस भी की.

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) के हवाले से योनहाप ने बताया,मिसाइल प्रशासन ने नए मिसाइल डिफेंस सिस्टम की तकनीकी क्षमताओं को टेस्ट किया गया. इसकी निगरानी केंद्रीय सैन्य आयोग के सदस्य किम जोंग-सिक ने की.

कई लेवल पर किए गए टेस्ट

केसीएनए ने बताया,'टेस्ट के दौरान मिसाइल में इस्तेमाल की गई नई चीजों, उसके अलग-अलग लेवल का सिस्टम, टारगेट की पहचान करने और उसका पीछा करने की काबिलियत के अलावा निगरानी से जुड़ी इन्फॉर्मेशन को प्रोसेस करने वाले इंस्ट्रूमेंट्स की जांच की गई.'

उत्तर कोरिया ने बताया कि इसी दिन देश के पूर्वी क्षेत्र में तैनात लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल यूनिट के एक दस्ते ने भी प्रैक्टिस किया.इस दौरान लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलों से एक काल्पनिक हवाई अड्डे को निशाना बनाया गया.

एक्शन में आया साउथ कोरिया

केसीएनए ने दावा किया कि दस्ते ने अपने हमले के मिशन को पूरा किया. इससे पहले दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बुधवार सुबह उत्तर कोरिया की ओर से पूर्वी सागर की दिशा में कई मिसाइलें दागे जाने की जानकारी दी थी. ये मिसाइलें दक्षिण हमग्योंग प्रांत के सोंडोक इलाके से दागी गई थीं. दक्षिण कोरियाई सेना के शुरुआती आकलन के मुताबिक, इन मिसाइलों ने 300 किलोमीटर से कम दूरी तय की. हालांकि, अधिकारियों ने इनके प्रकार को लेकर कोई आखिरी राय नहीं दी.

उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने इसी हफ्ते लगातार बयान जारी कर अमेरिका की उस जांच को खारिज किया था, जिसमें उत्तर कोरिया पर दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज बाइनेंस से छह अरब डॉलर से अधिक की चोरी करने का आरोप लगाया गया है.

किम की बहन का अमेरिका पर प्रहार

किम यो जोंग ने अमेरिकी आरोपों को उत्तर कोरिया के प्रति शत्रुतापूर्ण नीति का हिस्सा बताया. उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका के साथ बातचीत शांति का एक विकल्प हो सकती है, लेकिन इसे उत्तर कोरिया के राष्ट्रीय हितों के लिए अनिवार्य नहीं माना जा सकता.

उत्तर कोरिया का हालिया मिसाइल परीक्षण अमेरिका के मध्यावधि चुनावों के दौरान भी हुआ है. ये चुनाव राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के बीच उनकी नीतियों के लिए अहम राजनीतिक परीक्षा के तौर पर देखे जा रहे हैं. दक्षिण कोरिया और अमेरिका उत्तर कोरिया की मिलिट्री एक्टिविटी पर नजर बनाए हुए हैं और मिसाइलों की तकनीकी विशेषताओं का मुआयना कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Rachit Kumar

Rachit Kumar

रचित कुमार जी न्यूज डिजिटल में असिस्टेंट एडिटर हैं. देश, दुनिया और डिफेंस की खबरों को आसान भाषा में बताने में महारत हासिल है. जी न्यूज से मई 2022 में जुड़े और शिफ्ट देखने का 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. जी न्यूज में Best Performer अवॉर्ड भी मिल चुका है. जी न्यूज, आजतक और एबीपी न्यूज में शिफ्ट देखते हुए महामहिम, बिहार के बाहुबली सीरीज शुरू की और कई एक्सप्लेनर खबरों पर काम किया.  इंडिया न्यूज और जनसत्ता में शिफ्ट देखने के साथ-साथ ट्रैफिक लाने वाली खबरों को तवज्जो दी. नवभारत टाइम्स से करियर की शुरुआत हुई और वहां तकरीबन ढाई साल तक फ्रंट पेज 2 और देश-विदेश के पन्नों की जिम्मेदारी संभाली. जर्नलिज्म में पोस्टग्रेजुएट और IIMC से डिप्लोमा करने  वाले रचित कुमार 13 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं. आप Rachit.kumar@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More