App

नशे पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बॉर्डर पर BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, ₹4 करोड़ की हेरोइन बरामद

पाकिस्तान की ओर से बड़े पैमाने पर पंजाब में ड्रोन के जरिए ड्रग्स की खेप पहुंचाई जाती है. बॉर्डर पर सुरक्षाबलों की चौकसी के चलते एक बार फिर से नशे के सौदागर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके. सुरक्षाबलों ने पाक की ओर से ड्रग्स लेकर आ रहे एक ड्रोन को मार गिराया.

नशे पर 'सर्जिकल स्ट्राइक': बॉर्डर पर BSF ने मार गिराया पाकिस्तानी ड्रोन, ₹4 करोड़ की हेरोइन बरामद
Image Credit: नशे पर 'सर्जिकल स्ट्राइक (Photo- Zee Media)

भारत के खिलाफ पाकिस्तान इस वक्त दोतरफा साजिशों पर काम कर रहा है. पड़ोसी पाकिस्तान जहां कश्मीर के नौजवानों को भारत के खिलाफ भड़काने की कोशिश करता है, वहीं पंजाब के युवाओं को नशे के दलदल में झोंकने की नापाक साजिश रच रहा है. हालांकि, भारतीय सुरक्षाबलों के आगे उसकी सारी साजिशें नाकाम रहती हैं. भारतीय सुरक्षाबलों ने पंजाब में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक बार फिर से एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराने में कामयाबी हासिल की. BSF और पंजाब पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फिरोजपुर सेक्टर में पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. पाकिस्तान की ओर से इस ड्रोन की मदद से करीब 750 ग्राम हेरोइन की खेप पंजाब भेजी जा रही थी. इस खेप को पुलिस ने जब्त कर लिया है.

ड्रोन से भेजी जा रही थी नशे की खेप

जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर के सीमावर्ती गांव चुगे हजारा सिंहवाला में पाकिस्तान की ओर से ड्रोन की मूवमेंट देखी गई. ड्रोन की गतिविधि का पता चलते ही BSF की 155वीं बटालियन और पंजाब पुलिस हरकत में आ गईं. BSF और पंजाब पुलिस के अधिकारियों ने एक संयुक्त ऑपरेशन चलाते हुए पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया. मारे गए ड्रोन की तलाशी के दौरान एक पैकेट बरामद हुआ, जिसमें करीब 750 ग्राम हेरोइन पाई गई. फिलहाल, पंजाब पुलिस ने इस हेरोइन को जब्त कर लिया है और इस मामले की गहनता से जांच कर रही है. पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पाकिस्तान की ओर से यह नशे की खेप आखिर किसे भेजी गई थी. भारतीय सीमा में इस खेप को कौन रिसीव करने वाला था और इसे कहां खंपाने की योजना थी?

शिमला में 9 ग्राम हेरोइन के साथ 2 अरेस्ट

वहीं, हिमाचल प्रदेश के शिमला में पुलिस ने 'नशे' के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. जानकारी के मुताबिक, शिमला पुलिस के स्पेशल सेल ने शोघी में नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप को पकड़ा. वाहन की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड से करीब 9 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की गई. पुलिस ने मौके से संजौली निवासी 30 वर्षीय साहिल सूद और कोटी निवासी 25 वर्षीय साहिल ठाकुर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया. अदालत ने दोनों को 4 दिन की पुलिस रिमांड भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि दोनों एक पिकअप में चंडीगढ़ की ओर से हेरोइन की खेप लेकर आ रहे थे. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

K. Raj Mishra

K. Raj Mishra

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More