SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दिल्ली में 'महाशक्तियों' का जमावड़ा: ब्रिक्स में भारत का पावर शो, श्लोक के जरिए पीएम मोदी ने दिया खास संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने एक खास श्लोक शेयर किया. 12 और 13 सितंबर को दिल्ली में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए वैश्विक नेताओं का जमावड़ा लगने लगा है.

Written By abhinav tripathi
Published: Sep 11, 2026, 09:09 AM IST | Updated: Sep 11, 2026, 12:12 PM IST
Image Credit: ब्रिक्स से पहले पीएम मोदी का खास संदेश. (फोटो- एएनआई)
Join

भारत 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है. नई दिल्ली में आयोजित हो रहे इस शिखर सम्मेलन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंच चुके हैं. वह तीन दिन भारत की यात्रा पर रहेंगे. 12 और 13 अगस्त से शुरू होने वाले ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने श्लोक के जरिए खास स्वागत संदेश दिया है.

दरअसल, शुक्रवार को पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक श्लोक पोस्ट किया. इस श्लोक के साथ पीएम मोदी ने लिखा कि अगले कुछ दिनों में दुनियाभर के नेता ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए जुटेंगे. पूर्ण विश्वास है कि सम्मेलन में विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी.

दिल्ली में 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन का आयोजन

12 और 13 सितंबर को नई दिल्ली के भारत मंडपम में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जा रहा है. इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए ब्रिक्स के सदस्य देशों को नेताओं के साथ अन्य कई विशेष मेहमान आ रहे हैं. इस कड़ी में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपने तीन दिन की आधिकारिक भारत यात्रा के लिए देर रात नई दिल्ली पहुंचे. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग सात साल बाद पहली बार भारत आ रहे हैं.

पीएम मोदी का खास वेलकम संदेश

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी ने श्लोक से साथ सभी मेहमानों का स्वागत किया है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि सभी को उम्मीद है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान विश्व कल्याण की कामना के साथ विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी. उन्होंने इसके साथ एक श्लोक भी लिखा.

सद्भिरेव सहासीत सद्भिः कुर्वीत सङ्गतिम्।
सद्भिर्विवादं मैत्रीं च नासद्भिः किंचिदाचरेत्॥

पीएम मोदी ने वीडियो भी शेयर किया

बता दें कि इस पोस्ट से पहले पीएम मोदी ने गुरुवार (10 सितंबर) को एक वीडियो भी पोस्ट किया था, जिसमें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारयों की झलक थी. भारत मंडपम दुल्हन की तरह सजकर मेहमाननवाजी के लिए तैयार है. 'All set for BRICS 2026!' कैप्शन के साथ पीएम मोदी की ओर से शेयर किए गए वीडियो ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा. वीडियो से पता चलता है कि दुनिया के बड़े से बड़े आयोजन के लिए भारत पूरी तरीके से तैयार है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन को देखते हुए राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. स्कूलों में आज से रविवार तक अवकाश है. इस विशेष सम्मेलन को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के लिए करीब 15 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस के जवान ड्यूटी पर हैं. इसके साथ ही  पैरामिलिट्री की 200 कंपनियां और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. पुलिस ने बताया कि शहर को केवल आंशिक रूप से बंद किया गया है. वीआईपी काफिलों के गुजरने के दौरान कुछ रास्तों को कुछ देर के लिए बंद किया जा सकते हैं.

पुतिन और पीएम मोदी की मुलाकात

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे व्लादिमीर पुतिन की मुलाकात आज दोपहर पीएम मोदी से होगी. बताया जा रहा है कि इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रक्षा, ऊर्जा और परमाणु सहयोग पर चर्चा की संभावना है. इसके साथ ही आज प्रधानमंत्री मोदी ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से मिलेंगे. पीएम मोदी और जिनपिंग की मुलाकात शनिवार शाम को होगी. इस दौरान सीमा विवाद और व्यापार समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की संभावना है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES