राज्यसभा चुनाव 2026: बीजेपी की नई लिस्ट, कोयल मल्लिक को पश्चिम बंगाल से टिकट, दिनेश आर्य को उत्तराखंड से मौका
बीजेपी ने राज्यसभा चुनावों के लिए दो और उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है. इस सूची में भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड से अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है.
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनावों के लिए पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को मौका दिया है. इसी तरह से उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य को चुनावी अखाड़े में उतार दिया है. इस तरह इन दो हेवीवेट कैंडिडेट्स के नाम का ऐलान हो चुका है. दोनों राज्यों में संख्याबल के लिहाज से BJP के उम्मीदवारों की स्थिति मजबूत मानी जा रही है. हालिया उम्मीदवारों के ऐलान के साथ राज्यसभा चुनाव को लेकर पश्चिम बंगाल से उत्तराखंड तक सियासी हलचल तेज हो चुकी है. उत्तराखंड में बीजेपी के सांसद नरेश बंसल का कार्यकाल खत्म हो रहा है. पहाड़ी राज्य में बीजेपी सत्ता में है यानी विधानसभा में बहुमत के चलते बीजेपी के पास यह सीट बरकरार रहेगी.
बीजेपी उम्मीदवारों की मौजूदा स्थिति
कोयल मल्लिक पहले टीएमसी से सांसद बनीं थी, बाद में इस्तीफा देकर बीजेपी में आ गईं. अब पार्टी ने उन्हें पश्चिम बंगाल से ही राज्य सभा के चुनावी समर में उतारा है.
TMC से भाजपा में आईं कोयल
कोयल मल्लिक बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री और अभिनेता रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. उनके राजनीतिक करियर की शुरुआत तृणमूल कांग्रेस से हुई थी. वो टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद भी चुनी गई थीं. बाद में टीएमसी और सांसद पद से इस्तीफा देकर वे भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं.
वहीं उत्तराखंड बीजेपी के सीनियर नेता दिनेश आर्या लंबे समय से पार्टी संगठन से जुड़े रहे हैं और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियों को संभालते हुए सामाजिक और राजनीतिक कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं.
अक्टूबर 2026 का चुनाव आंकड़ा
आपको बताते चलें कि अक्टूबर में होने जा रहे संसद के उच्च सदन के चुनावों में UP की 10 सीट, उत्तराखंड की 1 सीट और पश्चिम बंगाल की 1 सीट यानी कुल 12 सीटों पर मतदान होना है. यूपी में बीजेपी संख्याबल के हिसाब से 7 सीटों पर मजबूत दिख रही है. समाजवादी पार्टी 2 पर मजबूत दिख रही है और दसवीं सीट पर चौंकाने वाला घटनाक्रम दिख सकता है.
राज्यसभा चुनाव के लए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है. नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी. 9 अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकते हैं. जरूरत पड़ने पर 16 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा. इसके बाद मतगणना की प्रक्रिया को इसी दिन पूरा कराया जाएगा. काउंटिंग के बाद विजेता उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जाएगा.