क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल? BJP की राज्यसभा लिस्ट में हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम कटे; इन नेताओं को भी झटका!
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी होते ही सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का नाम कटने के बाद क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल होगा? जानिए पूरी खबर.
उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दिया है. इस लिस्ट के जारी होते ही सियासी पंडितों के होश उड़ गए. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा जैसे बड़े दिग्गज नेताओं सहित सभी 8 नाम लिस्ट से बाहर हैं. इस बार राज्यसभा के लिए सभी 8 नाम बिलकुल नए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि मोदी कैबिनेट के दो मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल संतोष का कार्यकाल अब खत्म माना जाएगा. क्योंकि इन दोनों नेताओं को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं मिला है.
ऐसे में मोदी कैबिनेट में भी आने वाले समय में 2 नेताओं के नाम और जोड़े जाएंगे, क्योंकि इन दोनों नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने का साफ मतलब है कि अब वो मोदी कैबिनेट में भी एक्सटेंड नहीं कर पाएंगे. आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में मोदी कैबिनेट में इन दोनों की जगह कुछ और नए नाम भी शामिल किए जा सकते हैं.
दो कैबिनेट मंत्रियों का नाम कटा, सियासी गलियारों में हलचल
बीजेपी ने इस बार राज्यसभा भेजने के लिए अपने कई मौजूदा राज्यसभा सांसदों का पत्ता काटकर पूरी तरह से नए और जमीनी चेहरों पर दांव लगाया है. मोदी कैबिनेट के दोनों प्रमुख मंत्रियों के नाम कटने के बाद देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जो मंत्री संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे, उनके पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है.
तो क्या अब मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल?
पार्टी ने क्षेत्रीय, जातीय और संगठन के नए समीकरणों को साधने के लिए नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया है. इस फैसले से जहां पार्टी के कई बड़े नेताओं को बड़ा झटका लगा है, वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मोदी सरकार में इन मंत्रियों की जगह नए चेहरों की एंट्री होगी. जिस तरह से पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्यसभा भेजे जाने वाले जमीनी नेताओं पर समीकरण साधा है ठीक वैसे ही आने वाले समय में मोदी कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल दिखाई दे तो हमें इसमें आश्चर्य चकित होने की कोई बात नहीं है.
इन सांसदों का कटा राज्यसभा का टिकट
- हरदीप सिंह पुरी - केंद्रीय मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- बीएल वर्मा - केंद्रीय राज्य मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- सीमा द्विवेदी - पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- अरुण सिंह - पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- गीता शाक्य - BJP प्रदेश महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- नीरज शेखर- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और पूर्व सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
- बृजलाल - पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
इन नेताओं को मिला यूपी से राज्यसभा का टिकट
- राधाकांत ओझा
- श्रुति गंगवार
- गोपी कृष्ण पांडेय
- धर्मपाल सिंह
- विद्यासागर सोनकर
- प्रियंका सिंह रावत
- राम प्रताप सिंह चौहान
- प्रकाश पाल
बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए जारी की गई लिस्ट में 3 ओबीसी, 2 एससी और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें 2 महिलाएं भी हैं. वहीं, उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं. OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को इनकी ऐतिहासिक जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं.