भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल? BJP की राज्यसभा लिस्ट में हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम कटे; इन नेताओं को भी झटका!

क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल? BJP की राज्यसभा लिस्ट में हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम कटे; इन नेताओं को भी झटका!

उत्तर प्रदेश से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी होते ही सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का नाम कटने के बाद क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल होगा? जानिए पूरी खबर.

Written ByRavindra Pratap Singh
Published: Oct 05, 2026, 06:56 PM IST|Updated: Oct 05, 2026, 07:01 PM IST
joinshare
क्या मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल? BJP की राज्यसभा लिस्ट में हरदीप पुरी और बीएल वर्मा के नाम कटे; इन नेताओं को भी झटका!
Image Credit: न हरदीप पुरी, न बीएल वर्मा... BJP ने राज्यसभा उम्मीदवारों का किया ऐलान; अब केंद्रीय मंत्रिमंडल से भी होगी छुट्टी?

About the Author

    Ravindra Pratap Singh

    Ravindra Pratap Singh

    रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
    Read More

    ट्रेंडिंग

    • न्यूज़
    • फोटो
    • वीडियो
    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

    2

    PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

    3

    SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

    4

    एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

    5

    BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

    logo
    • contact us
    • privacy policy
    • legal
    • investor info
    • advertise with us
    © 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

    उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद के चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने प्रत्याशियों की नई सूची जारी कर दिया है. इस लिस्ट के जारी होते ही सियासी पंडितों के होश उड़ गए. इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा जैसे बड़े दिग्गज नेताओं सहित सभी 8 नाम लिस्ट से बाहर हैं. इस बार राज्यसभा के लिए सभी 8 नाम बिलकुल नए हैं. ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि मोदी कैबिनेट के दो मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल संतोष का कार्यकाल अब खत्म माना जाएगा. क्योंकि इन दोनों नेताओं को राज्यसभा के लिए टिकट नहीं मिला है.

    ऐसे में मोदी कैबिनेट में भी आने वाले समय में 2 नेताओं के नाम और जोड़े जाएंगे, क्योंकि इन दोनों नेताओं को राज्यसभा का उम्मीदवार नहीं बनाए जाने का साफ मतलब है कि अब वो मोदी कैबिनेट में भी एक्सटेंड नहीं कर पाएंगे. आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव हैं ऐसे में मोदी कैबिनेट में इन दोनों की जगह कुछ और नए नाम भी शामिल किए जा सकते हैं.

    दो कैबिनेट मंत्रियों का नाम कटा, सियासी गलियारों में हलचल

    बीजेपी ने इस बार राज्यसभा भेजने के लिए अपने कई मौजूदा राज्यसभा सांसदों का पत्ता काटकर पूरी तरह से नए और जमीनी चेहरों पर दांव लगाया है. मोदी कैबिनेट के दोनों प्रमुख मंत्रियों के नाम कटने के बाद देश के सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है. कयास लगाए जा रहे हैं कि मोदी कैबिनेट में जल्द ही बड़ा फेरबदल देखने को मिल सकता है. जो मंत्री संसद के किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहेंगे, उनके पद पर बने रहने को लेकर सवाल उठने लगे हैं. माना जा रहा है कि बीजेपी ने उत्तर प्रदेश में 2027 के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया है.

    तो क्या अब मोदी कैबिनेट में होगा फेरबदल?

    पार्टी ने क्षेत्रीय, जातीय और संगठन के नए समीकरणों को साधने के लिए नए कार्यकर्ताओं को मौका दिया है. इस फैसले से जहां पार्टी के कई बड़े नेताओं को बड़ा झटका लगा है, वहीं अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि क्या मोदी सरकार में इन मंत्रियों की जगह नए चेहरों की एंट्री होगी. जिस तरह से पार्टी ने आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को देखते हुए राज्यसभा भेजे जाने वाले जमीनी नेताओं पर समीकरण साधा है ठीक वैसे ही आने वाले समय में मोदी कैबिनेट में भी बड़े फेरबदल दिखाई दे तो हमें इसमें आश्चर्य चकित होने की कोई बात नहीं है.

    इन सांसदों का कटा राज्यसभा का टिकट

    • हरदीप सिंह पुरी - केंद्रीय मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • बीएल वर्मा - केंद्रीय राज्य मंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • सीमा द्विवेदी - पूर्व विधायक और राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • अरुण सिंह - पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • गीता शाक्य - BJP प्रदेश महामंत्री, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • नीरज शेखर- पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे और पूर्व सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं
    • बृजलाल - पूर्व IPS अधिकारी और पूर्व राज्यसभा सांसद, दोबारा उम्मीदवार नहीं

    इन नेताओं को मिला यूपी से राज्यसभा का टिकट

    • राधाकांत ओझा
    • श्रुति गंगवार
    • गोपी कृष्ण पांडेय
    • धर्मपाल सिंह
    • विद्यासागर सोनकर
    • प्रियंका सिंह रावत
    • राम प्रताप सिंह चौहान
    • प्रकाश पाल

    बीजेपी की ओर से राज्यसभा के लिए जारी की गई लिस्ट में 3 ओबीसी, 2 एससी और 3 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं. इनमें 2 महिलाएं भी हैं. वहीं, उम्मीदवारों में 2 ब्राह्मण और 1 राजपूत शामिल हैं. OBC वर्ग में 1 लोधी, 1 पाल और 1 कुर्मी उम्मीदवार हैं. यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने सभी प्रत्याशियों को इनकी ऐतिहासिक जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं.

    Add Zee News as a Preferred Source
    TAGS:
    narendra modi