SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वियतनाम दौरे पर सियासी उबाल: 'SIR-CEC पर उकसा के छुट्टी पर चले गए...' राहुल गांधी पर बीजेपी का तंज, कांग्रेस का पलटवार

वोटर लिस्ट में SIR और सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर बीजेपी ने तीखा तंज कसा है. बीजेपी ने एक वीडियो शेयर कर उन पर झूठ फैलाकर छुट्टी मनाने के लिए फॉरेन ट्रिप पर जाने का आरोप लगाया है. वहीं कांग्रेस नेताओं ने उनकी विदेश यात्रा का बचाव करते हुए कहा कि राहुल को निजी जीवन का पूरा अधिकार है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Oct 20, 2026, 02:24 PM IST | Updated: Oct 20, 2026, 03:51 PM IST
Image Credit: (@BJP)
Join

स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन के मुद्दे पर मचे सियासी घमासान के बीच भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के वियतनाम दौरे पर निशाना साधा तो कांग्रेस पार्टी ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई. बीजेपी ने राहुल गांधी पर 'झूठ फैलाने के बाद ब्रेक लेने' का आरोप लगाते हुए अपने आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वे कथित तौर पर बिजनेस क्लास के केबिन में बैठे नजर आ रहे हैं.

बीजेपी ने अपनी पोस्ट में लिखा, 'झूठ फैलाते-फैलाते थक गया हूं... चलो कुछ दिन वियतनाम घूम आता हूं... किसको ही पता चलेगा!'

बीजेपी का तंज

राहुल गांधी अक्सर मोहब्बत की दुकान चलाने की बात कहकर बीजेपी-आरएसएस की विचारधारा को घेरने की कोशिश करते हैं, ऐसे आरोपों के काउंटर में बीजेपी हमेशा उन्हें झूठ की दुकान चलाने वाला बताती है. इस बार बीजेपी ने राहुल गांधी की विदेश यात्रा पर कैसे तंज कसा आप खुद देख समझ लीजिए.

बीजेपी का यह तंज ऐसे वक्त में आया है जब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के घटक दलों के कई नेता चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चुनावी धांधली के आरोपों को लेकर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पोस्ट के बाद कई बीजेपी नेताओं ने उन पर निशाना साधा है. 

केरलम बीजेपी के प्रवक्ता SB DINNY ने कहा, 'हर कोई विदेश जाने के लिए स्वतंत्र है. लेकिन विपक्ष के नेता, जो पिछले कई दिनों से इस विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं और देश में अफरा-तफरी पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. ऐसे समय में, वो आराम फरमाने के लिए विदेश में हैं; ये उनके दोहरे मापदंडों को दिखाता है. जब बात उनके अपने निजी आराम की आती है, तब वो आम लोगों को उनके हाल पर छोड़कर फौरन विदेश निकल जाते हैं. ये सब उनकी उस गैर-जिम्मेदाराना हरकत को दिखाता है जो वे हमेशा दिखाते आए हैं और इसी बात पर बीजेपी सवाल उठा रही है.

'मोहब्बत की दुकान पर घेरा'

इससे पहले 12 अक्टूबर को, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट तक 'लोकतंत्र मार्च' निकाला था और इलेक्टोरल रोल के स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) को लेकर एक याचिका भी सौंपी थी. विपक्षी पार्टियां मतदाता सूची के इस संशोधन में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए कई अन्य प्रदर्शन भी कर चुकी हैं.

कांग्रेस ने किया राहुल गांधी का बचाव

कांग्रेस ने राहुल के वियतनाम दौरे का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि उन्हें अपने व्यक्तिगत समय में कहीं भी आने-जाने की पूरी आजादी और अधिकार है. 

ANI से बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि विपक्ष के नेता के रूप में अपनी जिम्मेदारियों के साथ-साथ राहुल गांधी की एक निजी जिंदगी भी है. इसके अलावा, नेता प्रतिपक्ष के तौर पर उनकी अपनी जिम्मेदारियां भी हैं. वे जब भी बाहर जाते हैं, कुछ न कुछ बेहतर करते हैं. कभी वे येल यूनिवर्सिटी के छात्रों से मिलते हैं, तो कभी बुद्धिजीवियों से मिलते हैं.

इसके साथ ही दीक्षित ने पिछले साल संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्रा का जिक्र करके बीजेपी पर काउंटर अटैक किया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES