SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

परिसीमन पर समर्थन का मिलेगा रिटर्न गिफ्टः NDA में शामिल होगी शरद पवार की पार्टी, मोदी कैबिनेट में होगी सुप्रिया सुले की एंट्री!

परिसीमन बिल का समर्थन करने के बाद NCP (शरद पवार) के NDA में शामिल होने की अटकलें तेज. NDA में शामिल होने पर सुप्रिया सुले को केंद्र में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने की चर्चा. महाराष्ट्र में जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाए जाने की मांग.

Written By K. Raj Mishra
Published: Nov 28, 2026, 10:19 IST | Updated: Nov 28, 2026, 10:49 IST
Image Credit: महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर (File Photo- ANI)
Join

प्रस्तावित बिल परिसीमन बिल को लेकर महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा भूचाल आया हुआ है. विपक्षी गठबंधन में शामिल शरद पवार ने इस बिल पर कांग्रेस को गच्चा देकर सरकार का साथ देने का फैसला लिया है. उनके इस फैसले से प्रदेश का सियासी समीकरण बदल गया है. विपक्ष जहां इसे बड़ी गद्दारी बता रहा है, तो वहीं बीजेपी उन्हें रिटर्न गिफ्ट देने का विचार कर रही है. सूत्रों के मुताबिक, शरद पवार की पार्टी अब NDA में शामिल होगी और सुप्रिया सुले को मोदी कैबिनेट में जगह मिलेगी. इतना ही नहीं महाराष्ट्र सरकार में भी NCP-SP को हिस्सेदारी दी जाएगी. सूत्रों के अनुसार, NCP-SP ने महाराष्ट्र सरकार में जयंत पाटिल को वित्त मंत्री बनाए जाने की मांग की.

सूत्रों के अनुसार, बीजेपी ने NCP-SP की इस डिमांड को स्वीकार कर लिया है. बता दें कि जयंत पाटिल पहले भी वित्त मंत्रालय का पदभार संभाल चुकें है. वहीं, अजित पवार के निधन के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने वित्त मंत्रालय को अपने पास रखा हुआ है. हालांकि, बीजेपी या NCP-SP की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. 

खबर अपडेट हो रही है...
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

कर्मराज मिश्रा ज़ी न्यूज (डिजिटल) टीम में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. वे यहां देश-विदेश की राजनीति और समसामयिक मुद्दों पर लिखते हैं. कानपुर यूनीवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर की डिग्री हासिल करके IBN-7 न्यूज चैनल से इंटर्नशिप की. इसके बाद खबर फास्ट, नेशन लाइव और साधना न्यूज न्यूज चैनलों में काम करने के बाद डिजिटल का रुख किया और 2017 से 2020 तक हिंदुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम किया. इसके बाद News Nation, India Ahead के बाद वर्तमान में Z Media का हिस्सा हैं. मीडिया में 10 साल के कार्यकाल के दौरान यूपी, बिहार, छत्तीसगढ़ और दिल्ली विधानसभा चुनावों के अलावा 2019 और 2024 का लोकसभा चुनाव कवर किया है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES