SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

चुनावी चौसर सजी, बीजेपी ने टीम चुनी, पंजाब में इलेक्शन कमेटी का गठन, जानें किन दिग्गजों को मिली जगह

पंजाब में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं. बीजेपी ने चुनावी रणनीति को जमीन पर उतारने के लिए राज्य चुनाव समिति का गठन किया है. समिति में शामिल ये नेता उम्मीदवारों के चयन, चुनावी रणनीति और राज्य में पार्टी के अभियान को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाने जा रहे हैं.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 23, 2026, 14:00 IST | Updated: Nov 23, 2026, 14:29 IST
Image Credit: (X)
Join

बंगाल में टीएमसी का मजबूत किला फतह करने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने सीमावर्ती राज्य पंजाब में अपनी चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है. इस कड़ी में बीजेपी ने अब पंजाब में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पंजाब राज्य चुनाव समिति का गठन कर दिया है. इस कमेटी में पंजाब प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष समेत 19 नाम शामिल हैं. जिनमें से तीन को विदेश आमंत्रित सदस्य बनाया गया है. इस कमेटी में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनप्रीत बादल और तरुण चुघ का नाम भी शामिल है.

दिग्गजों को मिली जगह

19 सदस्यी कमेटी में सरदार केवल सिंह ढिल्लों, अश्विनी शर्मा, सुनील जाखर, अविनाश राय खन्ना, मनोरंजन कालिया, एस मलिक, एम श्रीनिवासुलू, विजय सांपला, प्रनीत कौर, सरदार रवनीत सिंह बिट्टू, मंजीत सिंह मन्ना, सरदार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी, दिनेश बबलू, जंगी लाल महाजन को भी सियासी समर की रूपरेखा बनाने में अहम भूमिका निभाने का मौका दिया गया है.

तीन आमंत्रित सदस्य

डॉक्टर सतीश पूनिया

वीरेंद्र सचदेवा

डॉ. श्रीमती अलका गुर्जर

देखिए सूची

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES