SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, गिरेगा पारा, दक्षिण में बारिश का जोर; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

उत्तर भारत में अगले तीन दिन जहां सुबह के समय ठंडी हवाएं महसूस होंगी. वहीं रात में काफी ठंड लगेगी. जबकि दक्षिण भारत में बारिश तेज होने जा रही है.

Written By Devinder Kumar
Published: Nov 26, 2026, 22:19 IST | Updated: Nov 26, 2026, 22:26 IST
Image Credit: उत्तर भारत में तेज ठंड ने अपनी दस्तक दे दी है
Join

दिल्ली-एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत जहां प्रदूषण और बढ़ती ठंड को झेल रहा है.हिमालय की ऊंची पहाड़ियों से चल रही ठंडी और सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है. उपग्रह से मिली तस्वीरों में पूरा उत्तर-पश्चिम भारत ज्यादातर साफ और बादलों से मुक्त नजर आ रहा है. वहीं दक्षिण भारत में बारिश के आसार बन रहे हैं.

उत्तर भारत में फिलहाल पश्चिमी विक्षोभ नहीं

उत्तर-पश्चिम भारत में फिलहाल किसी नए पश्चिमी विक्षोभ का असर नहीं दिख रहा है. हिमालय की ऊंची पहाड़ियों से चल रही ठंडी और सूखी उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलते मैदानी इलाकों में पारा लगातार गिर रहा है. उपग्रह से मिली तस्वीरों में पूरा उत्तर-पश्चिम भारत ज्यादातर साफ और बादलों से मुक्त नजर आ रहा है.

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने बताया कि दिल्ली और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिन न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. इस दौरान अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस से 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. यह इस मौसम के सामान्य स्तर के करीब होगा. इस पूरे हफ्ते मौसम इसी तरह का बना रहने की उम्मीद है.

इन राज्यों में घने कोहरे का अलर्ट

उन्होंने बताया कि दिन में आसमान साफ रहेगा, मगर सुबह के वक्त हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा छा सकता है. कहीं पर यह कोहरा घना भी हो सकता है.

पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में अगले दो से तीन दिन सुबह के समय घने कोहरे की स्थिति बन सकती है. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. सुबह दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को संभलकर चलने को कहा गया है.

वैज्ञानिक डॉ. नरेश ने बताया कि आने वाले दिनों में कोई वेस्टर्न डिस्टरबेंस नहीं है, जो नॉर्थ वेस्ट इंडिया पर प्रभाव डाले. फिलहाल हिमालय से आ रही हवाओं का रुख सामान्य है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में तापमान 10 से 12 डिग्री के बीच रहेगा.

राजस्थान में बनेंगे शीत लहर जैसे हालात

राजस्थान की बात करें तो वहां के कुछ हिस्सों में कोल्ड वेव कंडीशन जैसी स्थिति है. राज्य के कई हिस्सों में तापमान 10 डिग्री से कम है. पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले 48 से 72 घंटों तक शीत लहर चल सकती है. मौसम विभाग ने किसानों को फसलों को ठंड से बचाने के लिए हल्की सिंचाई करने की सलाह दी है.

तमिलनाडु- केरल में तेज होगी बारिश

उत्तर भारत में जहां सर्दी बढ़ रही है, वहीं पूर्वी हवाओं के असर से दक्षिण भारत में बारिश की गतिविधियां तेज हैं. तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में अगले दो से तीन दिनों में कई जगह मध्यम से भारी बारिश होने के आसार जताए गए हैं.

ये भी पढ़ें- दिल्ली-NCR से राजस्थान तक कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम? सर्दी के बीच मौसम वैज्ञानिक की बड़ी जानकारी

मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर एक नया चक्रवातीय परिसंचरण बन सकता है. अगर ऐसा हुआ तो अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 29 नवंबर से बारिश और तेज हो सकती है.

(तान्या चुग का इनपुट)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अनुभवी पत्रकार और अंतर्राष्ट्रीय मामलों के विश्लेषक हैं. पिछले 18 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. अमर उजाला और नवभारत टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद, वर्तमान में वे Zee News में कार्यरत हैं. देश-दुनिया और ब्रेकिंग न्यूज पर नजर रखते हैं. अंतर्राष्ट्रीय राजनीति, वैश्विक घटनाक्रमों और खोजपरक पत्रकारिता में विशेष पकड़ है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES