SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

15000 करोड़ की मदद, 8 समझौतों पर दस्तखत...'सनातन' की पटरी पर दौड़ी भारत-नेपाल दोस्ती की रेलगाड़ी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के पीएम बालेन शाह से नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बैठक भी हुई, जिसमें कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई. नेपाल के पीएम बालेन शाह इस समय दो दिवसीय भारत की आधिकारिक यात्रा पर हैं.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 23, 2026, 13:39 IST | Updated: Nov 23, 2026, 14:01 IST
Image Credit: भारत और नेपाल के बीच कई समझौतों पर लगी मुहर
Join

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह इस समय दो दिवसीय भारत की यात्रा पर हैं. पीएम बालेन शाह का सोमवार (23 नवंबर) को नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी भी उपस्थित रहे. नेपाल के पीएम शाह को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने भारत के प्रतिनिधिमंल से मुलाकात की.

इसके बाद हैदराबाद हाउस में पीएम नरेंद्र मोदी ने नेपाली पीएम बालेन शाह का स्वागत किया, जहां पर दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच द्विपक्षीय वार्ता चली. जानकारी के अनुसार, बालेन शाह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्रिवेणी से लाया गया गंगाजल भेंट किया. वहीं, नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी को पवित्र पशुपतिनाथ मंदिर का रुद्राक्ष और चंदन भेंट किया.

भारत और नेपाल के बीच 8 अहम समझौते पर बनी बात

भारत और नेपाल के बीच कुल 8 समझौतों पर बात बनी है. दोनों देशों के नेताओं के बीच हुए द्विपक्षीय वार्ता के बाद पीएम मोदी और बालेन शाह ने संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के PM बनने के बाद बालेन शाह की पहली भारत यात्रा पर स्वागत है. पीएम ने कहा कि पिछले कुछ घंटे की बातचीत में उनके क्लियर विजन को महसूस किया है.

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल में सहभागी रहा है. भारत और नेपाल का रिश्ता अटूट विश्वास का रिश्ता है. पीएम मोदी ने बताया कि भारत ने नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ में जिन लोगों की जान गई, उनके प्रति हम गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं. भारत ने नेपाल के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के विकास पैकेज की घोषणा की है. 

अधिक जानकारी जोड़ी जा रही है...
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES