गुजरात के भुज-खावड़ा नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां एक ट्रॉले और कार की भीषण टक्कर में पांच से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है. इस दर्दनाक हादसे के मृतकों में छोटे बच्चे और महिलाएं भी हैं. यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. शव इधर-उधर बिखरे पड़े थे. हादसे का मंजर इतना खौफनाक था कि उसकी तस्वीरें भी आपको नहीं दिखाई जा सकती. हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची है. इस हादसे में किसी के भी बचने की संभावना नजर नहीं आ रही है.
ऐसा ही एक और खतरनाक हादसा राजस्थान में हुआ.
कोटा में नौ की मौत
राजस्थान के कोटा में भीषण सड़क हादसे की खबर आई है, जिसमें 9 लोगों के मारे जाने की जानकारी सामने आ रही है. जानकारी के मुताबिक, एक टेम्पो ट्रैवलर खड़े ट्रक से टकरा गई, जिससे हादसा हो गया. अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं. यह घटना तब हुई, जब लोग सीकर जिले में खाटू श्याम जी मंदिर के दर्शन करके महाराष्ट्र लौट रहे थे. हादसा कोटा के शंभूपुरा के पास हुआ. 6 घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.'