भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /देश
  • /VIDEO: गुलाब जामुन के परात में डुबकी लगा रहा था चूहा, वीडियो वायरल होते ही FDA ने दुकान पर जड़ा ताला

VIDEO: गुलाब जामुन के परात में डुबकी लगा रहा था चूहा, वीडियो वायरल होते ही FDA ने दुकान पर जड़ा ताला

इस मामले में खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारी न सिर्फ साफ-सफाई की भारी लापरवाही की जांच कर रहे हैं, बल्कि कारोबारियों के बीच आपसी रंजिश के एंगल की भी पड़ताल कर रहे हैं.

Written ByBhoopendra Rai
Published: Oct 08, 2026, 06:20 PM IST|Updated: Oct 08, 2026, 06:26 PM IST
joinshare
VIDEO: गुलाब जामुन के परात में डुबकी लगा रहा था चूहा, वीडियो वायरल होते ही FDA ने दुकान पर जड़ा ताला
Image Credit: चाशनी से भरे गुलाब जामुन के बड़े बर्तन में जिंदा चूहा तैरता दिखा.

About the Author

Bhoopendra Rai

Bhoopendra Rai

पत्रकारिता में 9 साल से सक्रिय भूपेंद्र कुमार राय Zee News में सीनियर सब एडिटर के तौर पर न्यूज टीम का हिस्सा हैं, देश विदेशी की खबरें कवर करते हैं. 2017 में ETV Bharat (हैदराबाद) से करियर की शुरुआत करने के बाद वे 2020 में Zee News पहुंचे, जहां 2022 तक काम किया. 2023 में News24 की स्पोर्ट्स टीम को लीड करने का मौका मिला. इसके बाद India Daily Live में बतौर चीफ सब एडिटर स्पोर्ट्स टीम के साथ जुड़े. 2024 में दोबारा News24 लौटे और नई स्पोर्ट्स वेबसाइट लॉन्चिंग का अहम हिस्सा रहे. अक्टूबर 2025 में News24 से अलविदा लेकर एक बार फिर Zee News पहुंचे हैं. खेलों में गहरी रुचि रखते हैं और क्रिकेट वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, ओलंपिक गेम्स, हॉकी वर्ल्ड कप समेत बड़े खेल इवेंट को कवर करने का अनुभव है. ब्रेकिंग न्यूज, क्रिकेट एनालिसिस और किस्से-कहानियों पर अच्छी पकड़ है. जी न्यूज में खेल से जुड़ी खबरों के बाद अब न्यूज टीम के साथ रियलटाइम न्यूज पर काम कर रहे हैं. एक्सप्लेनर और किसी भी मुद्दे पर रिसर्च के साथ उसे आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. आप Bhoopendra.Rai@zeemedia.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facebook से जुड़ सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

अगर आप भी बाहर का मीठा खाने के शौकीन हैं तो यह खबर आपको हैरान कर सकती है. महाराष्ट्र के भिवंडी से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक मिठाई की दुकान पर चाशनी से भरे गुलाब जामुन के बड़े परात में चूहा तैरता दिखा. जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ तो खाद्य सुरक्षा विभाग हरकत में आया और छापा मारा. कार्रवाई के दौरान काम बंद करने का नोटिस (स्टॉप-बिजनेस नोटिस) जारी कर दुकान पर ताला जड़ दिया गया है. जिस 'हरीश गुलाब जामुन' दुकान का यह वीडियो है, वह भिवंडी के शांति नगर स्थित नागा रोड पर मौजूद है.

ठाणे फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) के सहायक आयुक्त संतोष सिरोसिया का कहना है कि विभाग ने मंगलवार 6 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वायरल हुई रील देखने के बाद यह कार्रवाई की है. उन्होंने कहा 'मंगलवार रात हमने यह रील देखी थी, इसके बाद अगली सुबह हमारे खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रवीण शिंदे ने संबंधित दुकान का मुआयना किया और तत्काल प्रभाव से स्टॉप-बिजनेस नोटिस जारी कर दिया.'

SHOCKING | भिवंडी में गुलाब जामुन में चूहा, मच गया हड़कंप! जांच के दौरान दुकान के पास जरूरी Food Business Registration Certificate नहीं मिला। इसके बाद FDA ने दुकान को STOP BUSINESS NOTICE जारी किया। 📍 भिवंडी, महाराष्ट्र #Bhiwandi #Maharashtra #FoodSafety #FDA #ViralVideo https://t.co/DnjJMjVF54

— ilyas khan (@ilyasilukhan) October 8, 2026

दुकानकार खुद नहीं बनाता था मिठाई

संतोष सिरोसिया के मुताबिक यह दुकान हाल ही में खुली थी और सिर्फ 5×6 फीट की बेहद छोटी जगह में चल रही थी. दुकान संचालक खुद कोई मिठाई नहीं बनाता था, बल्कि कल्याण की तरफ से रेडीमेड गुलाब जामुन खरीदकर यहां सिर्फ बेचता था. जब हमारे निरीक्षक जांच के लिए पहुंचे, तो वहां चूहा तो नहीं मिला, लेकिन संचालक के पास कोई भी दस्तावेज या फूड बिजनेस रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मौजूद नहीं था. साथ ही वहां साफ-सफाई से जुड़े नियमों का भी खुला उल्लंघन हो रहा था, इसलिए हमने फिलहाल दुकान को पूरी तरह बंद करा दिया है.

'आपसी जलन' के एंगल से भी जांच

इस मामले में अधिकारियों ने साफ-सफाई में लापरवाही के अलावा एक और पहलू की ओर इशारा किया है. सिरोसिया का कहना है कि भिवंडी में कारोबारियों के बीच आपसी जलन भी इस घटना की एक वजह हो सकती है, जिसका मकसद किसी को नीचा दिखाना हो. उन्होंने कहा, 'भिवंडी जैसे इलाकों में लोगों के बीच काफी जलन रहती है और यहां का माहौल ऐसा है कि कोई किसी को नुकसान पहुंचाने या गिराने के लिए इस हद तक भी जा सकता है. इसके साथ ही एक समस्या यह भी है कि भिवंडी में हर जगह चूहे हैं, लेकिन इन सब बातों के बावजूद, यह पूरी तरह से दुकानदार की जिम्मेदारी है कि वह पुख्ता इंतजाम रखे ताकि ऐसी कोई घटना न हो.'

'हमें पानी दो या आत्महत्या की अनुमति दो...,' नासिक में जहरीला पानी पीने को मजबूर 25 हजार की आबादी; परेशान लोगों का फूटा गुस्सा

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Maharashtra News