Bengal Politics: बंगाली एक्ट्रेस कोयल मल्लिक ने थामा BJP का दामन, एक दिन पहले ही पार्टी ने बनाया था राज्यसभा उम्मीदवार; TMC से भी रहीं हैं सांसद
जानी-मानी बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने आधिकारिक रूप से बीजेपी का दामन थाम लिया है. एक दिन पहले ही बीजेपी ने कोयल को अपना प्रत्याशी बनाया था. इससे पहले कोयल मल्लिक टीएमसी के टिकट पर राज्यसभा सांसद रह चुकी हैं.
देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा है. इस बीच बंगाली फिल्म एक्ट्रेस रुक्मिणी मल्लिक(कोयल मल्लिक) ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. इससे एक दिन पहले ही बीजेपी ने उन्हें आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए बंगाल से अपना उम्मीदवार घोषित किया था.
दरअसल, कोयल मल्लिक दिग्गज बंगाली फिल्म एक्टर रंजीत मल्लिक की बेटी हैं. कोयल मल्लिक ने छह अप्रैल से 16 जुलाई तक टीएम की राज्यसभा सांसद के तौर पर भी काम किया था. हालांकि, बंगाल में टीएमसी की करारी शिकस्त के बाद उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. बीजेपी में कोयल मल्लिक का स्वागत करते हुए बंगाल बीजेपी महासचिव शशि अग्निहोत्री ने कहा कि मल्लिक अपना नामांकन शाम तक दाखिल करेंगी.
'लोगों के लिए काम करने का मौका मिलना सौभाग्य'
बीजेपी में शामिल होने के बाद उनकी पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. कोयल मल्लिक ने कहा कि संसद के उच्च सदन की सदस्य बनना और लोगों के लिए काम करने का उन्हें मौका मिलना सौभाग्य की बात है. उन्होंने यह भी कहा कि वह बंगाल के विकास और रोजगार से जुड़े कामों में योगदान देना उनका उद्देश्य है.
उन्होंने कहा कि वह किसी दूसरे दल के खिलाफ कोई बात नहीं करेंगी. बता दें कि पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है. बंगाल में बीजेपी के पास स्पष्ट बहुमत है, ऐसे में मल्लिक का जीतना तय माना जा रहा है.
पहले टीएमसी के टिकट पर रहीं सांसद
कोयल मल्लिक इससे पहले टीएमसी के टिकट पर सांसद रह चुकी हैं. इसी साल 6 अप्रैल को उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली थी. संसद के किसी भी सत्र में हिस्सा लिए बिना उन्होंने 16 जुलाई 2026 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. अब बीजेपी ने उसी खाली हुई सीट से कोयल मल्लिक को अपना उम्मीदवार बनाया है. ऐसे में स्पष्ट बहुमत होने के कारण माना जा रहा है कि कोयल मल्लिक का जीतना तय है.
कितनी सीटों पर राज्यसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तराखंड की कुल 12 सीटों पर राज्यसभा चुनाव होने जा रहा है. इन सभी सीटों के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवार घोषित करने शुरू कर दिए हैं. पश्चिम बंगाल से बीजेपी ने अभिनेत्री रुक्मिणी मल्लिक को मैदान में उतारा है, तो उत्तराखंड से बीजेपी ने दिनेश आर्य को उम्मीदवार बनाया है.
इस बीच सभी की निगाहें बीजेपी के उन उम्मीदवारों पर टिकी हैं, जो यूपी से मैदान में खड़े होने वाले हैं. यूपी में दो राज्यसभा सीटों के लिए समाजवादी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है. तीनों राज्यों की 12 सीटों पर 16 अक्टूबर को वोटिंग होनी है.
यह भी पढ़ें: CEC पर 'सुप्रीम' सुनवाई: ज्ञानेश कुमार को निलंबित करने की मांग खारिज, चुनाव आयोग को SC ने जारी किया नोटिस