ससुराल की दावत जान पर भारी! खाना खाते ही शख्स की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में तोड़ा दम; जहर देने के आरोप में पत्नी गिरफ्तार
बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर में ससुराल में खाना खाने के बाद एक शख्स की तबीयत खराब हो गई और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक के परिवार ने उसकी पत्नी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पर ससुराल में खाना खाने के बाद एक शख्स बीमार पड़ गया. अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. आरोप है कि शख्स की पत्नी ने उसके खाने में जहर मिला दिया था. पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल, 27 वर्षीय प्रशांत डोलुई दासपुर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत बसंतपुर क्षेत्र का रहने वाला था. वह कुछ समय पहले अपनी ससुराल गया था, जहां पर उसने रात को खाना खाया. खाना खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद उसको अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई.
पत्नी पर लगा जहर देने का आरोप
मृतक के परिवार का आरोप है कि उसकी पत्नी ने ही उसके खाने में जहर मिलाया था. मृतक परिजनों ने थाने में लिखित शियायत दी है, जिसके आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया. मृतक के परिवार का आरोप है कि महिला ने जानबुझकर युवक के खाने में जहर मिलाया और उसकी हत्या कर दी. फिलहाल शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है.
प्रशांत डोलुई बसंतपुर इलाके का रहने वाला है और वह हाल में केशपुर स्थित अपने ससुराल गया था. ससुराल में वह खाना खाया, जिसके बाद उसकी तबीयत काफी तेजी से बिगड़ी. आनन-फानन में उसको केशपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया.
हालांकि, यहां भी उसकी हालत में कोई सुधार नहीं दिखा, जिसके बाद उसको दासपुर के गौरा स्थित एक निजी नर्सिंग होम में स्थानांतरित कर दिया गया. चिकित्सकों की लाख कोशिश के भी युवक को बचाया नहीं जा सका और शनिवार (07 नवंबर) को उसका निधन हो गया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
पूरे मामले की जानकारी और युवक के उपचार से जुड़ी डिटेल नर्सिंग होम प्रशासन ने लिखित रूप से पुलिस अधिकारियों को दी है. वहीं, परिवार की शिकायत पर मृतक की पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. शव को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के परिवार का दावा है कि प्रशांत के खाने में जहर मिलाकर उसको मारने की साजिश रची गई. हालांकि, इस आरोप में कितनी सच्चाई है, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आ सकेगी. पुलिस मौत की असली वजह जानने के लिए पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
यह भी पढ़ें: DSP के बेटे की बीच सड़क गुंडई: पड़ोसी को AK-47 राइफल से धमकाया, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार