SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

वडोदरा में ATS का बड़ा एक्शन, AK-47 के साथ जैश का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार; असम से आया था गुजरात

गुजरात के वडोदरा में एक्शन लेते हुए एटीएस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को पकड़ा. हिरासत में लिए गए संदिग्ध के पास से हथियार बराम किए गए हैं. मामले की जांच में पुलिस लग गई है.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 27, 2026, 11:00 IST | Updated: Nov 27, 2026, 11:11 IST
Image Credit: गुजरात के वडोदरा से जैश से जुड़े एक संदिग्ध आतंकवादी की गिरफ्तारी
Join

शुक्रवार (27 नवंबर)  को गुजरात एटीएस ने एक बड़ा एक्शन लेते हुए कथित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध को पकड़ा है. एक विशेष ऑपरेशन में ATS ने जरोड बस स्टैंड के पास संदिग्ध को हिरासत में लिया, जिसके पास से एक AK-47 राइफल और करीब 23 कारतूस बरामद किए हैं.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिया गया संदिग्ध असम से गुजरात के वडोदरा आया था. अधिकारी अब इस मामले की जांच में लगे हैं कि उसके पास AK-47 समेत अन्य हथियार कैसे पहुंचे और वह इन हथियारों को किसको सौंपने वाला था. इस मामले के तह तक जाने के लिए एटीएस ने जांच शुरू कर दी है.

अधिक जानकारी जोड़ी जा रही है...

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES