SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'अटलांटिक महासागर में चल रही थी कार?' 1 किमी ओवरस्पीड पर ₹2000 का चालान, लोकेशन देखकर माथा पीट लेंगे आप

ट्रैफिक पुलिस की बड़ी लापरवाही या जीपीएस (GPS) का अजीबोगरीब ग्लिच! एक शख्स को ओवरस्पीड पर 2000 रुपये का चालान मिला, लेकिन जब उसने लोकेशन चेक की तो वह हैरान रह गया क्योंकि गाड़ी अटलांटिक महासागर में चलती दिखाई गई थी.

Written By Ravindra Pratap Singh
Published: Nov 13, 2026, 15:53 IST | Updated: Nov 13, 2026, 16:04 IST
Image Credit: X Video Grab- मात्र 1 किमी की ओवरस्पीड पर ₹2000 का चालान और जीपीएस ने बता दी समुद्र की लोकेशन! यूजर ने पूछा ऐसा सवाल
Join

यमुना एक्सप्रेसवे पर तय सीमा से महज 1 किमी प्रति घंटा तेज गाड़ी चलाने पर एक शख्स का 2000 रुपये का चालान कट गया. इस अजीबो-गरीब चालान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब इंटरनेट पर स्पीड लिमिट, एआई कैमरों की कार्यप्रणाली और ट्रैफिक नियमों को लेकर एक बड़ी बहस छिड़ गई है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर अनुजीत शिवम @anujitshivam नाम के एक यूजर ने अपना चालान शेयर करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की.

अनुजीत शिवम ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे पर गति सीमा 100 किमी प्रति घंटा तय है, जबकि उनके वाहन की रफ्तार 101 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई. महज 1 किमी की बढ़त पर उन्हें 2000 रुपये का जुर्माना थमा दिया गया. अनुजीत ने पोस्ट में तंज कसते हुए लिखा, 'सिर्फ 1 किमी/घंटा, बस इतना ही.'

अटलांटिक महासागर में दिखी कार की लोकेशन

इस चालान में एक और चौंकाने वाली तकनीकी गड़बड़ी सामने आई है. स्पीड कैमरे ने उल्लंघन की लोकेशन के रूप में '0°N, 0°E' दर्ज किया है. भौगोलिक रूप से यह बिंदु यमुना एक्सप्रेसवे नहीं, बल्कि अटलांटिक महासागर के बीचों-बीच स्थित है. अनुजीत ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस और यूपी ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए सवाल पूछा कि क्या सड़क सुरक्षा इसी तरह काम करती है? इस पर नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने जवाब देते हुए उन्हें ई-चालान हेल्पलाइन नंबर 7065060882 पर संपर्क करने की सलाह दी है.

यह भी पढ़ेंः बॉलीवुड गाने का ऐसा जादू: जॉर्जिया की नन्ही लड़की के डांस पर फिदा हुए भारतीय, एक्सप्रेशंस ने लूटा दिल; दादा संग भी दिखी मस्ती

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और लोगों ने एआई (AI) कैमरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने लिखा कि एआई कैमरों में भावनाएं या तर्क नहीं होते, वे सिर्फ तय रफ्तार से ऊपर जाने पर फोटो खींचकर चालान काट देते हैं. वहीं, एक अन्य यूजर ने सलाह दी कि 100 की स्पीड लिमिट का मतलब यह नहीं कि आप ठीक 100 पर ही चलें, यह अधिकतम सीमा है इसलिए 90 से 95 की रफ्तार में चलना ही सुरक्षित है.

दुनिया के देशों में 10 फीसदी की मिलती है छूट

इस मामले में कई यूजर्स ने कानूनी पक्ष भी सामने रखा. एक यूजर ने दावा किया कि दुनिया के ज्यादातर देशों में 10 प्रतिशत तक की छूट दी जाती है, जबकि भारतीय मोटर वाहन अधिनियम के तहत 5 प्रतिशत तक की छूट का प्रावधान है. उन्होंने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए चालान न भरने की सलाह दी. एक अन्य व्यक्ति ने सरकारी अधिसूचना का हवाला देते हुए कहा कि तय सीमा से 5 प्रतिशत अधिक रफ्तार अपराध की श्रेणी में नहीं आती. इसके अलावा कुछ लोगों ने एक्सप्रेसवे की स्पीड लिमिट को बढ़ाकर 120 किमी प्रति घंटा करने की भी मांग उठाई है.

यह भी पढ़ेंः 'भारत को गंदा बताने से पहले अपना बजट बढ़ाओ': रूसी महिला ने विदेशी व्लॉगर्स को दिखाया आईना; बोली- देश को बदनाम करना गलत
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रवींद्र प्रताप सिंह ने साल 2015 में जागरण.कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा मौजूदा समय वो ज़ी न्यूज डिजिटल में चीफ सब एडिटर हैं. अगस्त 2025 में उन्होंने ज़ी न्यूज ज्वाइन किया है. रवींद्र देश और दुनिया की खबरों के अलावा खेलों में क्रिकेट जगत और क्राइम की खबरों पर बेहतरीन पकड़ रखते हैं. इसके पहले रवींद्र रिपब्लिक भारत में इवनिंग शिफ्ट के इंचार्ज रहे और शाम की शिफ्ट संभालते हुए होम पेज की जिम्मेदारी रवींद्र के ऊपर थी. उससे पहले रवींद्र ने जनसत्ता और न्यूज नेशन में भी शाम की शिफ्ट और होम पेज की जिम्मेदारी बखूबी निभाई. इसके पहले रवींद्र ने 5 सालों तक पी7 और लाइव इंडिया जैसे न्यूज चैनलों में काम किया था. रवींद्र आकाशवाणी में काम करने का अनुभव रखते. अवध यूनिवर्सिटी से मॉस कम्युनिकेशन से पोस्ट ग्रेजुएट रवींद्र पिछले डेढ़ दशक से सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं. आप रवींद्र से जुड़ने के लिए Ravindra.Singh@India.com पर मेल कर सकते हैं या फिर फेसबुक पर संपर्क करने के लिए https://www.facebook.com/pintu.singh.397 और एक्स पर https://x.com/rs66533 रवींद्र से संपर्क किया जा सकता है. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES