SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

आंध्रा स्कूल हॉरर: प्रपोजल ठुकराने पर काटा था छात्रा का गला, ऑपरेशन में काटना पड़ा हमलावर का पैर, फायरिंग में हुआ था जख्मी

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर में एकतरफा प्रेम के चलते 10वीं की छात्रा पर हुए जानलेवा हमले का आरोपी और पीड़िता, दोनों अस्पताल में भर्ती हैं. पुलिस फायरिंग में घायल आरोपी का दाहिना पैर काटना पड़ा है. वहीं गंभीर रूप से जख्मी छात्रा की हालत में सुधार के संकेत हैं. उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है और वो धीरे-धीरे बोलने की कोशिश कर रही है.

Written By Shwetank Ratnamber
Published: Nov 03, 2026, 02:18 PM IST | Updated: Nov 03, 2026, 02:45 PM IST
Image Credit: (ANI)
Join

बुरे काम का बुरा नतीजा होता है. जैसा करोगे वैसा भरोगे. जैसी कहावतों की ताजा मिसाल आंध्र प्रदेश में देखने को मिली, जहां अनंतपुर जिले में 10वीं क्लास की छात्रा पर इलेक्ट्रिक चेनसॉ से हमला करने वाले आरोपी का एक पैर काटना पड़ गया. छात्रा पर हमला करने का ये आरोपी पुलिस की फायरिंग में घायल हो गया था. ऐसे में इलाज के दौरान डॉक्टरों को उसका एक पैर उसकी जान बचाने के लिए काटना पड़ा, वरना उसके शरीर में जहर फैल जाता. दूसरी ओर हमले में घायला छात्रा को वेंटिलेटर से हटा लिया गया है. 

डॉक्टरों ने काटा दाहिना पैर

अनंतपुर के गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने आरोपी हेमंत का दाहिना पैर काट दिया. 1 नवंबर को आत्मकुर जंगल इलाके में भागने की कोशिश करते समय पुलिस फायरिंग में वह घायल हो गया था. हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट मल्लिश्वरी ने कहा कि सोमवार आधी रात के बाद पैर काटा गया.

ब्लड सर्कुलेशन की कमी के कारण उसका दाहिना पैर खराब हो गया था और उसे घुटने के नीचे से काटना पड़ा. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने बाएं पैर की भी सर्जरी की. ऑपरेशन के बाद, युवक को एक्यूट मेडिकल केयर यूनिट में शिफ्ट कर दिया गया और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है. बता दें कि हेमंत 31 अक्टूबर को राप्तडू के जिला परिषद हाई स्कूल के एक क्लासरूम में घुस गया और 10वीं क्लास की एक स्टूडेंट पर चेनसॉ से हमला कर दिया.

बाल-बाल बची थी छात्रा की जान

पंद्रह वर्ष की छात्रा के सिर, चेहरे और पीठ पर गंभीर चोटें आई थीं. आरोपी पीड़िता छात्रा का करीबी रिश्तेदार है और उसने उसका प्रपोजल ठुकराने पर उस पर हमला किया था. पीड़िता का अब बेंगलुरु के मणिपाल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है. इस बीच, आंध्र प्रदेश के हेल्थ और फैमिली वेलफेयर मिनिस्टर सत्य कुमार यादव ने मंगलवार को कहा कि छात्रा की हालत स्थिर है और वेंटिलेटर हटा दिया गया है.

वेंटिलेटर हटाया गया

उन्होंने कहा कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने वेंटिलेटर हटा दिया है और गोपिका अब एक बार में एक शब्द बोल पा रही है. डॉक्टर धीरे-धीरे हाई-फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट कम कर रहे हैं. उसे नेजल ट्यूब के जरिए न्यूट्रिशन दिया जा रहा है.

एचआरडी मंत्री नारा लोकेश ने भी छात्रा की हालत पर अपडेट शेयर किया. लोकेश ने हॉस्पिटल जाकर बच्ची का हाल जाना था. उन्होंने सोशल मीडिया पर कर जानकारी देते हुए लिखा था कि बच्ची की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. आंखें खुली हैं और सभी जरूरी पैरामीटर स्थिर हैं. शुरुआती ऑथल्मोलॉजी और न्यूरोसर्जरी रिव्यू में कोई बड़ी चिंता नहीं दिख रही है. इस हफ्ते के आखिर में आंखों की और डिटेल्ड जांच और ऑर्थो सर्जरी होगी. लगातार मॉनिटरिंग चल रही है और हम उसके पूरी तरह और जल्दी ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES