पायल से अलगाव के बाद 'इस मशहूर टीवी एंकर' को दिल दे बैठे उमर अब्दुल्ला, शेयर की निकाह की तस्वीरें; फोटो देख लोग दंग
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने अपनी जिंदगी की दूसरी पारी शुरू कर दी है. पहली पत्नी से अलगाव के बाद अब उन्होंने मशहूर टीवी न्यूज एंकर रही निधि को जीवनसाथी बना लिया है.
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला ने पहली पत्नी पायल से अलगाव के बाद एंकर निधि राजदान के साथ जिंदगी की दूसरी पारी शुरू की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर निधि के साथ फोटो पोस्ट करके इस बारे में जानकारी दी तो उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया.
दोनों पहले से एक-दूसरे को जानते थे और सोशल मीडिया पर फॉलो करते थे. दोनों ने अपने-अपने एक्स हैंडल पर शनिवार को अंगूठी के साथ तस्वीर पोस्ट करके दुनिया को इस बारे में जानकारी दी. इसके बाद कई पत्रकार और लोगों ने दोनों को बधाई दी है.
मशहूर टीवी एंकर रही हैं निधि राजदान
बताते चलें कि वे निधि राजदान मशहूर न्यूज एंकर रही हैं. वे लंबे वक्त तक NDTV से जुड़ी रहीं. वहां पर उन्होंने कई महत्वपूर्ण शो एंकर किए. जब NDTV का स्वामित्व प्रणव रॉय के बजाय अडाणी समूह के पास आया तो उन्होंने टीवी चैनल छोड़कर अकादमिक और डिजिटल मीडिया का रुख किया.
खुद को 'डॉग मॉम' कहलाना करती हैं पसंद
उन्होंने अपने घर में एक कुत्ता पाला हुआ है और वे खुद को 'डॉग मॉम' कहती हैं. वे राजनीतिक, विदेशी मामलों और करंट अफेयर्स पर मजबूत पकड़ रखने वाली जर्नलिस्ट मानी जाती रही हैं. वे दिल्ली की रहने वाली हैं और अंग्रेजी और हिंदी दोनों में अच्छी पकड़ रखती हैं. मौजूदा समय में वे IILM इंस्टिट्यूट के कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं.
मोदी सरकार की रही हैं आलोचक
निधि राजदान मोदी सरकार की कड़ी आलोचक रही हैं. अपने एक्स हैंडल पर वे मोदी सरकार की तमाम नीतियों पर सवाल उठाती रही हैं. पश्चिम बंगाल में बीजेपी की जीत को उन्होंने वोट चोरी का नतीजा बताया था. मौजूदा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ भी वे काफी मुखर रही हैं. उन्होंने कई पोस्ट में साफ कहा कि वे बीजेपी को जिताने में मदद कर रहे हैं.
निधि राजदान की पहली शादी किससे हुई थी?
अगर निधि राजदान के बैकग्राउंड की बात करें तो वे कश्मीरी पंडित समुदाय से आती हैं. वे समुदाय सारस्वत ब्राह्मण है. उनके पिता महाराज कृष्ण राजदान समाचार एजेंसी PTI के पूर्व एडिटर-इन-चीफ थे. उनका परिवार मूल रूप से बडगाम, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है. निधि राजदान की पहली शादी पत्रकार एवं लेखकर निलेश मिश्रा से 2005 में हुई थी. लेकिन यह विवाह चल नहीं पाया और दोनों ने तलाक ले लिया.
वर्ष 2011 में छोड़कर चली गई थी पहली पत्नी
जम्मू कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला की यह दूसरी पारी है. उनकी पहली शादी हिंदू परिवार से आने वाली एक सेनाधिकारी की बेटी पायल नाथ से हुई थी. वर्ष 1994 में इस शादी के बाद दोनों को दो बेटे हुए, जिनका नाम जाहिर और जमीर रखा गया. शादी के कई साल बाद दोनों के रिश्तों में खटास आने लगी. वर्ष 2011 में पायलनाथ दोनों बेटों को लेकर दिल्ली में रहने लगीं. इस अलगाव की वजह तो स्पष्ट नहीं थी लेकिन कुछ अफवाहों में इसके लिए उमर के बाहरी रिश्ते को जिम्मेदार बताया गया.
इसके बाद उमर अब्दुल्ला ने पायल से तलाक के लिए याचिका दायर की, जिसे पहले फैमिली कोर्ट और बाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया. उमर अब्दुल्ला ने इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील की हुई है, जो अभी विचाराधीन है. अब इन्हीं हालातों में उमर अब्दुल्ला अपनी जिंदगी की दूसरी शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसकी खुशी उनके फोटोज को देखकर सहज समझी जा सकती है.
NDTV की इन एंकर्स का राजनेताओं पर आया दिल
दिलचस्प बात ये है कि निधि राजदान NDTV की पहली एंकर नहीं हैं, जिनका दिल किसी राजनेता पर आया हो. उनसे पहले
NDTV की दो एंकर नेताओं संग शादी के बंधन में बंध चुकी हैं. एंकर सोनिया सिंह ने वरिष्ठ राजनेता आर.पी.एन. सिंह से शादी की थी. वे यूपीए सरकार में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री थे. बाद में वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए और राज्यसभा सांसद बने.
इनके साथ ही NDTV की एंकर अमृता राय मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के साथ लंबे वक्त तक रिलेशनशिप में रहीं. जब दोनों के रिश्ते की सब जगह चर्चा होने लगी तो उन्होंने सितंबर 2015 में शादी कर ली थी.