SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

TMC के बागियों पर वार: NCPI सांसदों के खिलाफ अभिषेक बनर्जी ने खोला मोर्चा, परिसीमन बिल पर वोटिंग से रोकने के लिए लिखा खत

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक पत्र लिख कर उन सांसदों को वोट देने से रोकने कहा है, जिन्होंने टीएमसी से बागी गुट अपनाया और एनसीपीआई में जाकर शामिल हो गए.

Written By abhinav tripathi
Published: Nov 29, 2026, 13:19 IST | Updated: Nov 29, 2026, 13:28 IST
Image Credit: अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा स्पीकर को लिखा पत्र.
Join

सोमवार (30 नवंबर) से मामनसून सत्र का दूसरा चरण शुरू हो रहा है, जो 4 दिसंबर तक चलेगा. इस विशेष सत्र के दौरान सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक पेश करने जा रही है. इससे पहले देश में सियासी पारा हाई है. इस बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) के लोकसभा में सांसद अभिषेक बनर्जी ने स्पीकर ओम बिरला को एक पत्र लिखा है और आगामी संसद सत्र के दौरान 20 सांसदों के मतदान अधिकारों पर रोक लगाने की मांग की है.

दरअसल, अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि  तृणमूल कांग्रेस छोड़कर एनसीपीआई में शामिल हुए सभी सांसदों के खिलाफ अयोग्यता संबंधी याचिकाएं लंबित हैं. ऐसे में टीएमसी सांसद ने कहा कि जब तक इन याचिकाओं पर निर्णय नहीं आ जाता है,संबंधित सांसदों को आगामी संसदीय बैठकों में मतदान की अनुमति न दी जाए.

अभिषेक बनर्जी ने ओम बिरला को लिखा पत्र

अभिषेक बनर्जी ने यह पत्र ऐसे समय पर लिखा है, जब सोमवार से संसद का सत्र शुरू होने जा रहा है. इस सत्र के दौरान केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल सदन की पटल पर रखा जाएगा. बिल को पारित कराने के लिए दो-तिहाई बहुमत की आवश्यकता होगी. टीएमसी से अलग होने और एनसीपीआई में शामिल होने के बाद सभी सांसदों ने एनडीए को समर्थन देने की बात कही थी.  

सीटिंग व्यवस्था पर भी उठाए सवाल

सोमवार से शुरू हो रहे संसद के विशेष सत्र में लोकसभा में 97 सांसदों की बैठने की व्यवस्था में बदलाव नजर आने वाला है. इसको लेकर भी टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने लोकसभा में इन सांसदों के लिए की गई अलग बैठने की व्यवस्था की भी तत्काल समीक्षा करने का अनुरोध किया है.

शनिवार को अभिषेक बनर्जी ने सभी 28 सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया. इसमें कहा गया कि पार्टी के सभी सांसद 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक सदन में मौजूद रहें और पार्टीलाइन के अनुसार वोट करें. वहीं, ममता बनर्जी भी दिल्ली पहुंच गई हैं और उन्होंने परिसीमन और महिला आरक्षण संशोधन विधेयक का विरोध जताया है.

ममता का आरोप- बेहद गंदा बिल रही सरकार

ममता बनर्जी आज इंडिया ब्लॉक की होने वाली बैठक में हिस्सा लेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि परिसीमन का बिल बेहद खराब है. ममता का दावा है कि जब 2023 में ही महिला आरक्षण से जुड़ा बिल पारित करा लिया गया है, तो फिर सरकार अलग से नया बिल क्यों लेकर आ रही है. वहीं, 2051 तक सीटों को फ्रीज रखने के सवाल पर ममता ने तंज कसते हुए कहा कि क्या उस समय तक कोई जिंदा रहेगा? 

यह भी पढ़ें: INDIA गठबंधन का देंगे साथ या खेलेंगे अपना दांव? परिसीमन बिल पर ओवैसी ने बढ़ाया सस्पेंस, क्या होगा AIMIM का रुख

यह भी पढ़ें: राहुल ने थिरु-भाई बोलकर स्‍टालिन से मांगी मदद, DMK चीफ बोले- इतिहास हमको गद्दार नहीं वीर कहेगा

संबंधित खबरें

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

अभिनव त्रिपाठी जी न्यूज हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं।  पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 साल से अधिक समय का अनुभव रखते हैं। डेस्क पर रियल टाइम की देश-विदेश की खबरों को कवर करते हैं। राष्ट्रीय राजनीति और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखना पसंद है। वैश्विक घटनाक्रम के किसी भी जटिल मुद्दे को आसान भाषा में समझाना अच्छी तरीके से आता है। इससे पहले जागरण डॉट कॉम के साथ सब एडिटर के तौर पर काम कर चुके हैं।  करियर की शुरुआत एक सैटेलाइट चैनल से की थी। पत्रकारिता की पढ़ाई काशी विद्यापीठ वाराणसी से की है। 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES