SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हिरासत में अभिजीत दीपके को मिली दादी के निधन की खबर; प्रदर्शन के जुनून के बीच परिवार का गम

अभिजीत दीपके के परिवार से एक दुखभरी खबर आ रही है कि उनकी दादी का देहांत हो गया है. उन्हें इस बारे में दिल्ली पुलिस ने जानकारी दे दी है.

Written By Tahir Kamran
Published: Oct 10, 2026, 03:10 PM IST | Updated: Oct 10, 2026, 04:06 PM IST
Join

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके आज दिल्ली में प्रदर्शन के लिए मुंबई से रवाना हुए थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें एयरपोर्ट से डिटेन कर लिया है. इसी दौरान उनके परिवार से एक दुखभरी खबर आई है कि उनकी दादी सावित्रीबाई शंकर का देहांत हो गया है. शनिवार को महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में उनके पैतृक गांव में 85 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो हुआ. वह पिछले कुछ दिनों से लंबी बीमारी और उम्र से जुड़ी समस्याओं के कारण बीमार थीं.

न्यूज एजेंसी ANI ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दी है. अब यह उन पर निर्भर है कि वे हिरासत में रहते हुए विरोध-प्रदर्शन जारी रखना चाहते हैं या अंतिम संस्कार के लिए वापस जाना चाहते हैं. हालांकि, दीपके के माता-पिता, अनीता और भगवान दीपके, अभी छत्रपति संभाजीनगर में हैं, जहां उनके घर के बाहर पुलिस तैनात की गई है. मौत की खबर मिलने के बाद, उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनके तुरंत हिंगोली रवाना होने की उम्मीद है.

इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से किए गए डिटेन

शनिवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान के उतरने के कुछ ही समय बाद दीपके को विमान के अंदर ही हिरासत में ले लिया गया. वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर होने वाले विरोध प्रदर्शन में शामिल होने के लिए सौरभ दास और आशुतोष रांका के साथ मुंबई से आ रहे थे. विमान के अंदर के वायरल हो रहे वीडियो में, दिपके पुलिसकर्मियों से कहते हुए सुनाई दे रहे हैं,'मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं. आगे बढ़ो और मुझे गिरफ्तार कर लो.'

SIR और फॉर्म 6 में बदलाव को लेकर था प्रदर्शन

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं, क्योंकि वोटर लिस्ट के विशेष गहन संशोधन (SIR) में कथित अनियमितताएं हुई हैं, जिसके तहत मसौदा सूचियों से 13 करोड़ से ज्यादा नाम हटा दिए गए थे और नए वोटर्स के रजिस्ट्रेशन के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म 6 में बदलाव किए गए थे. दीपके ने सवाल उठाया था कि जंतर-मंतर, जो कि विरोध की तय जगह है लेकिन विरोध प्रदर्शन करने के लिए पुलिस की इजाजत की आवश्यकता क्यों है और कहा था कि शांतिपूर्ण सभा एक संवैधानिक अधिकार है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Zee News में नेशनल डेस्क पर देश–विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरें लिखते हैं. करियर का आगाज 2015 से 'पंजाब केसरी' ग्रुप के उर्दू अखबार ‘हिंद समाचार’ से किया, जहां वे कंटेट राइटर से पेज डिजाइनर तक पहुंचे. इसके बाद उर्दू, हिंदी और पंजाबी - तीनों भाषाओं में काम करने का मौका मिला. 2018 में डिजिटल की तरफ कूच करते हुए पंजाब केसरी ग्रुप की उर्दू वेबसाइट की लॉन्चिंग टीम का नेतृत्व किया. इसके बाद 2020 में 'Zee Salaam' ज्वाइन किया, यहां भी वेबसाइट को लॉन्च करने के साथ-साथ तीन साल टीम का नेतृत्व भी किया. इसी दौरान ZEE Delhi NCR वेबसाइट भी लॉन्च हुई, जिसमें उनका अहम योगदान रहा. 2023 में India Daily Live की लॉन्चिंग टीम के साथ काम किया और शुरुआती दिनों में हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु और गुजराती वेबसाइट टीमों को मैनेज किया. अक्टूबर 2024 में फिर से Zee Media में में वापसी करते हुए नेशनल टीम का हिस्सा बने. तकनीक में दिलचस्पी की वजह से उन्होंने React.js और वेब डिजाइनिंग सीखी. यही कारण है कि उनकी खबरों में HTML-CSS के छोटे-छोटे ग्राफिक्स दिख जाते हैं, जो मुश्किल बातों को भी आसान बना देते हैं. करियर की शुरुआत में कुछ दिनों तक फोटो स्टूडियो में भी काम किया, जहां कैमरा, Adobe Photoshop और ग्राफिक डिजाइनिंग सीखी, जो आज भी उनके डिजिटल काम में मदद करता है. उर्दू शायरी से प्यार अलग ही है. ग़ज़लें, नज़्में, गीत भी लिखते हैं और कई अखबारों में उनकी शायरी छप भी चुकी हैं. राहत इंदौरी, मुनव्वर राणा, अनवर जलालपुरी खुशबीर सिंह शाद और नवाज देवबंदी, माजिद देवबंदी  जैसे शायरों के इंटरव्यू व बातचीत का अनुभव भी उनके पास है. आप tahir.kamran@india.com पर सीधे ईमेल या फिर नीचे X और Facbook से जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES