SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Kurukshetra में बड़ा सड़क हादसा: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 6 की मौत; 12 लोग घायल

कुरुक्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां राजस्थान बागड़ गोगामेडी पर माथा टेकने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर ट्राली पलट गई. इसमें 4 की मौत और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 24, 2026, 06:59 PM IST | Updated: Sep 24, 2026, 07:17 PM IST
Image Credit: Demo AI Photo
Join

Kurukshetra News: Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है, जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है. जबकि करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर 15 से 20 श्रद्धालु राजस्थान के बागड़ गोगामेड़ी जा रहे थे, तभी ये भयानक हादसा हो गया.

दरअसल कुरुक्षेत्र के गांव कलाल माजरा से श्रद्धालु गोगामेडी राजस्थान में मत्था टेकने के लिए जा रहे थे. तभी कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर गांव घराड़सी के पास उनकी ट्रैक्टर ट्राली पलट जाती है, जिसमें एक बच्चे समेत 6 लोगों की मौत हो गई. इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए. राहगीरों के मदद से सभी लोगों को इलाज के लिए कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल में गया है, जहां पर कुछ लोगों की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार, कलाल माजरा गांव के श्रद्धालु गोगामेडी राजस्थान में माथा टेकने के लिए जा रहे थे और वह सभी ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे. रास्ते में कैथल कुरुक्षेत्र रोड पर दूसरे ट्रैक्टर ट्राली को ओवरटेक कर रहे थे और उसके चक्कर में ही यह हादसा हो गया. ओवरटेक करने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्राली पलट गई. ट्रैक्टर ट्राली पलटने से मौके पर आफरा-तफरी मच गई. हालांकि कुछ राहगीरों ने राहत कार्य चलाया, घायलों को अस्पताल पहुंचाया.

LNJP अस्पताल के डॉक्टर उपेंद्र ने बताया कि अस्पताल में एंबुलेंस के पास कॉल आया. जिसके बाद करीब तीन एंबुलेंस घायलों को लेने के लिए पहुंची. जो ट्रैक्टर ट्राली हादसे की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन के करीब लोग घायल हैं. ट्रॉली में 15 से 20 लोग सवार थे. फिलहाल कुछ लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है. जांच के बाद उनको रेफर करने के बारे में सोचा जाएगा.पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है. आगे की कार्रवाई पुलिस के द्वारा की जाएगी

(कुरुक्षेत्र से दर्शन कैत की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES