भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /हरियाणा
  • /Karnal में पार्किंग विवाद पर जम्मू-कश्मीर की बस पर पथराव, टूटे शीशे और 1 घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

Karnal में पार्किंग विवाद पर जम्मू-कश्मीर की बस पर पथराव, टूटे शीशे और 1 घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

करनाल के एक निजी ढाबे पर पार्किंग और साइड को लेकर हुए विवाद में जम्मू-कश्मीर की बस पर कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे 3-4 शीशे टूट गए और एक यात्री घायल हो गया. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार जब्त की है.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 19, 2026, 05:09 PM IST|Updated: Oct 19, 2026, 05:15 PM IST
joinshare
Karnal में पार्किंग विवाद पर जम्मू-कश्मीर की बस पर पथराव, टूटे शीशे और 1 घायल; दो आरोपी गिरफ्तार
Image Credit: Karnal में पार्किंग विवाद पर जम्मू-कश्मीर की बस पर पथराव, टूटे शीशे और 1 घायल; दो आरोपी गिरफ्तार

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का बिहार पर दिखेगा असर, 28 अक्टूबर से बारिश के आसार, 29 को पूरे राज्य में 'ऑरेंज अलर्ट'

2

PM मोदी के पिता पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: गजेंद्र सिंह शेखावत और अतुल भंसाली ने कांग्रेस को घेरा

3

SBI-PNB-HDFC में 16 दिन नहीं होगा काम! चेक करें नवंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

4

एटम बम का घमंड धड़ाम: भारत की परमाणु पावर से 'जिन्नालैंड' में हड़कंप; बिलबिला उठे सियासतदान

5

BJP vs Congress: 1 नवंबर को कांग्रेस की रैली के जवाब में बीजेपी करेगी पदयात्रा

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

करनाल में एक निजी ढाबे पर जम्मू-कश्मीर की प्राइवेट बस को निशाना बनाकर पथराव किए जाने का मामला सामने आया है. पार्किंग और साइड को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक विवाद में बदल गई. आरोप है कि कार सवार दो व्यक्तियों ने बस पर पत्थर फेंके, जिससे बस के तीन से चार शीशे टूट गए. इस दौरान शीशा टूटकर लगने से बस में सवार एक यात्री को चोट भी आई. घटना के बाद ढाबे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

नशे में थे दोनों पक्ष, मामूली विवाद ने पकड़ा तूल
पुलिस के अनुसार, बस में सवार एक यात्री और कार में सवार दो व्यक्तियों के बीच पार्किंग और साइड को लेकर विवाद हुआ था. थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया कि दोनों पक्षों ने शराब पी हुई थी. कहासुनी बढ़ने के बाद कार सवार व्यक्तियों ने कथित तौर पर बस पर पत्थर फेंके, जिससे शीशे टूट गए और एक यात्री घायल हो गया. पुलिस ने स्पष्ट किया कि प्रथम दृष्टया मामला दो पक्षों के आपसी विवाद का है और इसे किसी अन्य रंग में देखने से पहले पूरे घटनाक्रम को समझना जरूरी है.

ढाबा कर्मचारी ने बताई घटना की दूसरी तस्वीर
वहीं, ढाबे पर मौजूद सुपरवाइजर के मुताबिक, विवाद की वजह केवल पार्किंग नहीं थी, बल्कि दोनों पक्षों के बीच पहले से भी कोई विवाद होने की आशंका है. उनका आरोप है कि कार में सवार व्यक्ति ढाबे पर पहुंचे और उन्होंने बस के शीशे तोड़ दिए. सुपरवाइजर ने यह भी दावा किया कि बस चालक को पकड़कर उसके साथ मारपीट की गई. उन्होंने बताया कि जम्मू-कश्मीर की यह बस लंबे समय से ढाबे पर रुकती रही है और यहां यात्री खाना खाते हैं. उनके अनुसार, इस घटना का धर्म या जाति से कोई संबंध नहीं है और ढाबे की तरफ से भी विवाद रोकने का प्रयास किया गया था.

शिकायत नहीं मिली, फिर भी कार्रवाई की बात
थाना प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि पुलिस को घटना की सूचना मिलने के बाद मामले की जांच की गई. फिलहाल बस चालक की तरफ से कोई शिकायत नहीं दिए जाने की बात सामने आई है और बस रात में ही अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई थी. हालांकि, पुलिस का कहना है कि मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने यह भी कहा कि घटना को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले वास्तविक परिस्थितियों को समझना जरूरी है.

करनाल डीएसपी राजीव कुमार ने बताया कि बस वाले मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और उसकी गाड़ी भी कस्टडी में ले ली है. बस के ड्राइवर कनेक्टर और सवारी की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं दी गई थी.\

ये भी पढ़ें: 

(कमरजीत सिंह की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source