App

असली चांदी है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान, BIS ने बताया तरीका

त्योहारी सीजन में चांदी के सिक्कों की बढ़ती खरीदारी के बीच नकली और मिलावटी सिक्कों का खतरा बढ़ रहा है. BIS के क्षेत्रीय निदेशक श्याम चरण दास ने ग्राहकों को हॉलमार्क देखकर खरीदारी करने और ऐप के जरिए सोने-चांदी की शुद्धता जांचने की सलाह दी है.

असली चांदी है या नकली? खरीदने से पहले ऐसे करें पहचान, BIS ने बताया तरीका
Image Credit: AI IMAGE

त्योहारों के मौसम में लोग सोने और चांदी की जमकर खरीदारी करते हैं. खासतौर पर चांदी के सिक्के अधिक मात्रा में खरीदे जाते हैं. मगर ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें दुकानदार ग्राहकों को नकली और मिलावट वाले चांदी के सिक्के बेच रहे हैं. इस पर ज़ी मीडिया ने चंडीगढ़ के BIS रिजनल ऑफिस के निदेशक श्याम चरण दास से बातचीत की .

BIS रिजनल ऑफिस के निदेशक श्याम चरण दास ने कहा कि ऐसी शिकायतें हमारे सामने भी आती है और हम उन पर कार्रवाई करते हैं. कई बार ज्वेलर्स के लाइसेंस तक रद्द कर दिए जाते हैं. मगर हम यह कार्रवाई तभी कर सकते हैं, जब किसी व्यक्ति न हॉल मार्किंग वाली ज्वेलरी या सिक्के खरीदे हों. अगर उस पर हॉलमार्किंग है तो उसमें कोई मिलावट नहीं होगी. क्योंकि वह लेबोरेटरी में चेक होकर ग्राहक तक पहुंचते हैं, लेकिन अगर हॉलमार्किंग होने के बावजूद भी कोई मिलावट वाला सोना या चांदी बेच रहा है तो हम ऐसे ज्वेलर्स पर रेड करते हैं और उन पर कड़ी कार्रवाई करते हैं. उनके लाइसेंस भी रद्द कर दिए जाते हैं.

जहां तक ग्राहकों की बात है तो हम ग्राहकों से यही अपील करते हैं कि वह बिना हॉलमार्किंग नंबर वाला कोई भी गहना या सिक्का न खरीदें. हालांकि चांदी के सिक्कों पर हॉलमार्किंग कम देखने को मिलती है. इसीलिए इन सिक्कों में मिलावट ज्यादा हो रही है. क्योंकि अभी तक चांदी के ऊपर हॉलमार्किंग नंबर को कंपलसरी नहीं किया गया है. मगर फिर भी ज्वेलर्स के पास हॉलमार्किंग वाले सिक्के भी होते हैं. इसलिए लोग सिर्फ हॉलमार्किंग वाले सिक्के ही खरीदें चाहे. वह सामान्य सिक्के हो या फिर आजकल जो विक्टोरिया सिक्के बेचे जा रहे हैं वह भी हॉलमार्किंग देखकर ही खरीदें.

जिन लोगों ने हाल फिलहाल में सोना या चांदी खरीदा है और उसके ऊपर हॉलमार्क नंबर है तो वह हमारे एप में जाकर गहनो या सिक्कों पर लिखा यूआईईडी नंबर एप में डालकर चेक कर सकते हैं. उस एप में सिक्के की गुणवत्ता उसमें कितने प्रतिशत चांदी है या कितने कैरेट का सोना है. वह किस ज्वेलर्स से खरीदा गया है और इसके अलावा उसके ऊपर उसे गहने या सिक्के की फोटो भी दिखाई देगी. एप के जरिए चेक करने से लोग मिलावटी और नकली सोना चांदी खरीदने से बच सकते हैं.

(विजय राणा की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More