App

सास बन गईं माधुरी दीक्षित? मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग दिखे बेटे अरिन, डेटिंग की चर्चा तेज

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित की खूबसूरती और अदाओं के तो लाखों लोग दीवाने हैं, लेकिन इस बार हसीना नहीं, बल्कि उनके बेटे अरिन चर्चा में आ गए हैं. 5 नवंबर को फेमस सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी में अरिन के साथ एक खास लड़की नजर आई. आइए वायरल वीडियो पर नजर डालते हैं-

सास बन गईं माधुरी दीक्षित? मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में मिस्ट्री गर्ल संग दिखे बेटे अरिन, डेटिंग की चर्चा तेज
Image Credit: माधुरी दीक्षित के बेटे अरिन के साथ ये मिस्ट्री गर्ल कौन?

इन दिनों हर तरफ केवल दिवाली की धूम देखने को मिल रही है. आम हो या फिर कोई स्टार, हर कोई दिवाली के जश्न में डूबा हुआ है. बॉलीवुड में भी दिवाली पार्टी का जश्न शुरू हो चुका है. बीते दिन 5 नवंबर को बॉलीवुड के फेमस सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर दिवाली पार्टी रखी गई थी. इस पार्टी में इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे नजर आए. माधुरी दीक्षित भी इस पार्टी में अपने पति और बेटों के साथ शामिल हुईं. लेकिन पार्टी में माधुरी से ज्यादा ध्यान किसी और ने खींच लिया. आइए जानते हैं आखिर कौन है वह?

इस पार्टी में करीना कपूर, सैफ अली खान, अक्षय कुमार, ट्विंकल खन्ना, करण जौहर, काजोल, दिशा पाटनी, सुहाना खान, खुशी कपूर और शाहीन भट्ट समेत कई सितारे शामिल हुए थे. हालांकि, इस शाम की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

परिवार के साथ नजर आईं माधुरी दीक्षित

इस वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने पति श्रीराम नेने और बेटे अरिन के साथ पार्टी में नजर आईं. इस दौरान अरिन के साथ मौजूद लड़की को देखकर लोगों के होश ही उड़ गए. इस लड़की का नाम खुशी है. पार्टी से सामने आए वीडियो में अरिन के साथ खड़ी लड़की ने हर किसी की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. पार्टी में अरिन उस लड़की के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और उसकी तरफ देखते हुए नजर आते हैं. इस वीडियो को देखने के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.

वहीं, इस वायरल वीडियो पर कई यूजर्स लड़की को अरिन की गर्लफ्रेंड बता रहे हैं. हालांकि, दोनों ने या फिर परिवार ने अभी तक इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और न ही इस बात की पुष्टि हुई है. वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, 'अरिन अपनी गर्लफ्रेंड के साथ.' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'माधुरी को सास के रूप में देखना उनके लिए तो बेहद हैरानी की बात होगी.' एक अन्य यूजर ने वीडियो पर लिखा, 'अरिन की नजरें देखने के बाद तो ऐसा लगता है जैसे वह लड़की पर फिदा है.'

माधुरी दीक्षित

कई तस्वीरें और वीडियो वायरल

पार्टी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इनमें से एक तस्वीर में अरिन और खुशी, माधुरी और डॉ. नेने (अरिन के माता-पिता) के साथ पोज देते और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. इस मौके पर माधुरी गुलाबी एथनिक लहंगे में बहुत सुंदर लग रही थीं, जबकि डॉ. नेने ने सफेद कपड़े पहने थे. अरिन ने नीले रंग का कढ़ाई वाला शॉर्ट कुर्ता पहनकर पारंपरिक लुक अपनाया और खुशी काले लहंगे में बेहद आकर्षक लग रही थीं.

माधुरी दीक्षित

एक-साथ बेहद प्यारे लग रहे अरिन-खुशी

अरिन और खुशी एक-दूसरे के साथ काफी अच्छे लग रहे थे. तस्वीरें खिंचवाते समय अरिन ने खुशी को प्यार से अपने करीब पकड़ रखा था और दोनों मुस्कुरा रहे थे. कई तस्वीरों में खुशी को मुस्कुराते हुए अरिन की तरफ देखते हुए देखा गया, जबकि अरिन भी उनके बगल में काफी मस्त नजर आए. इस बीच, खुशी ने दिवाली की शानदार पार्टी के अंदर की कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं. अपनी सोशल मीडिया स्टोरी की एक तस्वीर में वह अरिन के साथ अपने लुक (फिट चेक) को दिखाती नजर आईं और एक दूसरी स्टोरी में वह करीना कपूर के साथ पोज देती दिखीं, जहां दोनों पाउट (pout) बनाए हुए थीं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More