)
हरियाणा में कांग्रेस ने महिला विंग के संगठनात्मक ढांचे में बदलाव करते हुए नई पदाधिकारियों की सूची जारी कर दी है. कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा की सहमति के बाद प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष पर्ल चौधरी की अनुशंसा पर 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति को मंजूरी दी गई है. नई सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और जिला अध्यक्षों के नाम शामिल हैं. पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के लिए 21 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं.
प्रदेश संगठन में 38 पदाधिकारियों की नियुक्ति
जारी सूची के मुताबिक, प्रदेश संगठन में 6 उपाध्यक्ष, 4 महासचिव और 7 सचिव नियुक्त किए गए हैं. इसके अलावा 21 जिलों की महिला कांग्रेस अध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की गई है. नई नियुक्तियों के जरिए पार्टी ने प्रदेश में महिला संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी इन पदाधिकारियों को सौंपी है.
प्रदेश उपाध्यक्ष और महासचिवों के नाम घोषित
सूची के अनुसार, प्रज्ञा पाशा जैन, नीलम बालयान, डॉ. निर्मल चौधरी, डॉ. आरती गहलोत और स्वीटी रंगा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. वहीं साक्षी, भोला, मुकेश श्योराण राठी, सविता गर्ग और लाजवंती को पार्टी महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है. प्रदेश सचिव के तौर पर मितलेश चौधरी, सीमा खासा, पूजा मल्होत्रा, तनु शर्मा, हेमलता शर्मा, सुदेश और सुमन लोहचब को नियुक्त किया गया है.
हरियाणा के 21 जिलों में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त
कांग्रेस की ओर से जारी सूची में 21 जिलों के लिए महिला कांग्रेस अध्यक्षों के नाम भी शामिल हैं. इनमें कोमल को अंबाला (अर्बन), डॉ. स्वाति भारद्वाज को भिवानी (अर्बन), परमजीत कौर को फतेहाबाद और सीमा हुड्डा कटारिया को गुरुग्राम की जिम्मेदारी दी गई है.
इसी तरह संतोष कुमारी जून को हिसार (शहरी), बिरमती को हिसार (ग्रामीण), रेखा रानी को जींद (अर्बन), सीमा बरौली को जींद (रूरल) और सुशीला शर्मा को कैथल का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
सपना राणा को करनाल (अर्बन-I), डॉ. नवजोत कश्यप पंवार को करनाल (रूरल-नीलोखेड़ी-इंद्री) और गुरविंदर कौर चावला को करनाल (शहरी-II) की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
इसके अलावा डॉ. राजवती यादव को महेंद्रगढ़, गीता रानी गाबा को पानीपत (अर्बन), कुमारी राज यादव को रेवाड़ी (अर्बन), कविता शर्मा को रोहतक (अर्बन) और राज दुलारी को रोहतक (रूरल) का अध्यक्ष बनाया गया है.
वहीं, कृष्ण फोगट को सिरसा (अर्बन), पायल मलिक को सोनीपत (अर्बन), प्रमिला मलिक को सोनीपत (रूरल) और आरती तोमर को यमुनानगर (शहरी) महिला कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
(चंडीगढ़ से विजय राणा की रिपोर्ट)