SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana Weather: अक्टूबर में एक बार फिर से बढ़ेगी दिन में गर्मी, मौसम में आएगा बड़ा बदलाव; जानें IMD का नया अपडेट

हरियाणा में बारिश के बाद मौसम के शुष्क होने के आसार हैं, जहां अगले 7 दिनों में दिन का तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह-शाम और रात में हल्की ठंडक महसूस होगी.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 30, 2026, 06:23 PM IST | Updated: Sep 30, 2026, 06:35 PM IST
Image Credit: Haryana Weather: DEMO AI PHOTO
Join

Haryana Weather Update: हरियाणा में बारिश की गतिविधियों में कमी के बाद मौसम फिर से सूखा होने की उम्मीद है. आने वाले दिनों में दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है, लेकिन सुबह, शाम और रात के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. इससे दिन गर्म और रातें हल्की ठंडी हो सकती हैं.

उत्तर-पश्चिमी हवाएं मौसम बदलेंगी
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, राज्य में हवा की दिशा में बदलाव हो सकता है. अभी, उत्तर-पूर्वी हवाओं की जगह उत्तर-पश्चिमी हवाएं चल सकती हैं. हवा की दिशा में इस बदलाव से उमस कम हो जाएगी, जिसका असर राज्य के मौसम पर पड़ेगा और सुहावना हो जाएगा.

5 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर सूखा 
मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में 5 अक्टूबर तक मौसम बदलने वाला है, लेकिन ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में हल्के बादल छा सकते हैं और हल्की से मध्यम हवाएं भी चलने की उम्मीद है. हालांकि बारिश की कोई संभावना नहीं है.

दिन में गर्मी बढ़ेगी, रातें ठंडी होंगी
बारिश कम होने और आसमान साफ ​​रहने के साथ आने वाले दिनों में दिन का तापमान में हल्की बढ़त हो सकती है. दोपहर में धूप से गर्मी और बढ़ेगी. मंगलवार को महेंद्रगढ़ 34.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य की सबसे गर्म जगह रही.

रात के समय तापमान में आएगी गिरावट 
दिन के तापमान में बढ़ोतरी के उलट, रात के तापमान में धीरे-धीरे कमी आने की उम्मीद है. सुबह और शाम को हल्की ठंड भी महसूस हो सकती है.

अगले 7 दिन हरियाणा में मौसम का हाल:
अक्टूबर की शुरुआत हरियाणा में ज्यादातर साफ और सूखे मौसम के साथ होने की उम्मीद है. दिन में धूप खिलने से तापमान बढ़ सकता है. वहीं 2 अक्टूबर को पूरे राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. आसमान साफ होने से दिन में गर्मी महसूस हो सकती है. हिसार समेत दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में अधिकतम तापमान 36°C के आसपास रहने की उम्मीद है.

3 अक्टूबर को हरियाणा में बूंदाबादी के आसार और मौसम ज्यादातर क्षेत्रों में साफ रहने की उम्मीद है. दिन के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा. 4 अक्टूबर को मौसम सूखा रहेगा और दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. इस दिन दोपहर के समय गर्मी हल्की बढ़ सकती है.

वहीं 5 अक्टूबर को भी हरियाणा में सामान्य रहेगा और किसी तरह का कोई खास बदलाव नहीं होगी. अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक रहने की उम्मीद है.

6 अक्टूबर को भी मौसम गर्म और ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और शाम का मौसम दिन के मुकाबले कुछ राहत दे सकता है. दिन में गर्मी और उमस जैसा महसूस हो सकती है.

7 अक्टूबर को अधिकतम तापमान लगभग 35°C रहेगा. मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने के आसार नहीं है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES