हरियाणा में शनिवार शाम को अचानक मौसम बदलने से कई इलाकों में बारिश और ओले पड़े. सिरसा, फतेहाबाद और भिवानी में मौसम का असर रहा, जबकि हिसार के कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई. बारिश के साथ ठंडी हवाओं से तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, फिलहाल मौसम साफ रहने की उम्मीद है, लेकिन 28 अक्टूबर को मौसम फिर बदल सकता है.
मौसम विभाग (IMD) ने आने वाले दिनों में मौसम में बदलाव का अनुमान लगाया है. बारिश के बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट की उम्मीद है. शनिवार शाम को मौसम में हुए बदलाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि धान की फसलें मंडियों में खुले में रखी हैं. वहीं कई मंडियों में खुले में रखा धान भीग गया.
बारिश के साथ ओले गिरे
सिरसा जिले के रानिया इलाके में शनिवार शाम करीब 5 बजे आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज बारिश हुई और कुछ इलाकों में हल्की ओले भी गिरे. इससे रानिया के आसपास के गांवों में फसल खराब होने की संभावना है. सिरसा के आसपास के इलाकों, जिनमें दड़बी, सिकंदरपुर और डिंग रोड शामिल हैं, में भी बारिश हुई.
सिरसा शहर में हल्की बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलीं. शाम को कई इलाकों में घने बादल छा गए. मौसम में अचानक हुए बदलाव से किसानों को अपनी फसल बचाने की चिंता सता रही है.
शनिवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम में बदलाव के बाद आने वाले दिनों में रात के तापमान में कमी आने की उम्मीद है.
अगले 7 दिन मौसम का हाल कैसा रहेगा?
26 अक्टूबर को आसमान में धूप खिली रहेगी और मौसम सूखा रहेगा. सुबह और रात में हल्की ठंड हो सकती है.
27 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन के तापमान में ज्यादा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है.
28 अक्टूबर को धूप खिली रहेगी और कहीं-कहीं बादल छाए रहेंगे. अभी ज्यादा बारिश के कोई संकेत नहीं हैं.
29 अक्टूबर के मौसम के अनुमान के मुताबिक, गरज के साथ बारिश और बिजली कड़कने की संभावना है. कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश हो सकती है.
30 अक्टूबर को कुछ इलाकों में मौसम ज्यादा खराब हो सकता है. तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. साथ ही बादल छाने, गरज के साथ बारिश और बारिश भी हो सकती है.
31 अक्टूबर को बारिश कम होने की उम्मीद है और धूप वापस आ सकती है. सुबह और रात में हल्की ठंड हो सकती है.
1 नवंबर को यानी कि हरियाणा दिवस पर मौसम आमतौर पर साफ रहने की उम्मीद है. दिन में तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह और शाम काफी ठंडी रहेंगी.
ये भी पढ़ें: रातभर गरजे बादल, गिरे ओले! दिल्ली-NCR में बारिश से लौटी ठंडक, आज कैसा रहेगा मौसम?