App

दिसंबर से पहले हरियाणा में कोहरे की एंट्री, विजिबिलिटी पर रहेगा असर और धुंध का अलर्ट जारी; जदानें IMD का अलर्ट

हरियाणा में इस बार सामान्य समय से करीब 25 दिन पहले कोहरा छाने की संभावना है. मौसम विभाग ने 19 से 21 नवंबर तक कुछ इलाकों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है.

दिसंबर से पहले हरियाणा में कोहरे की एंट्री, विजिबिलिटी पर रहेगा असर और धुंध का अलर्ट जारी; जदानें IMD का अलर्ट
Image Credit: AI IMAGE

हरियाणा में मौसम एक बार फिस परिवर्तनशील होने वाला है. इस बार राज्य में समय से पहले कोहरा पड़ सकता है. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. इसकी शुरुआत उत्तरी हरियाणा के जिलों से होने की उम्मीद है, जबकि 20 नवंबर तक कोहरा राज्य के ज्यादातर हिस्सों में फैल सकता है.

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को चंडीगढ़, पंचकूला, यमुनानगर और करनाल में हल्का कोहरा देखा गया है. IMD की मानें तो 19 से 21 नवंबर तक हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है.

आमतौर पर हरियाणा में कोहरे का मौसम दिसंबर के दूसरे सप्तहा में यानी कि 10 दिसंबर के आसपास शुरू होता है. मगर इस बार इसके लगभग 25 दिन पहले आने की उम्मीद है. मौसम विभाग के मुताबिक, हवा की दिशा और स्पीड में बदलाव से कुछ इलाकों में कोहरा पड़ सकता है.

हरियाणा में अगले 7 दिनों का मौसम:
18 नवंबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है. दिन चढ़ने के साथ धूप निकलेगी और मौसम सूखा रहेगा. अधिकतम तापमान 25 से 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. फिलहाल बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

19 नवंबर को सुबह राज्य के कुछ इलाकों में घना कोहरा रहने की उम्मीद है. IMD ने हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है. गुरुग्राम समेत दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह विजिबिलिटी पर भी असर पड़ सकता है. हालांकि, दिन में आसमान साफ ​​रहने और धूप निकलने की उम्मीद है. रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.

20 नवंबर को कोहरा रहने की उम्मीद है. सुबह के समय खासकर हाईवे और खुली जगहों पर विजिबिलिटी कम हो सकती है. ड्राइवरों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी. दिन सूखा रहेगा और धूप निकलने से तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है. राज्य में बारिश की उम्मीद नहीं है.

21 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में घना कोहरा भी छा सकता है. मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक, इस दिन सुबह के समय विजिबिलिटी पर भी असर पड़ सकता है. दिन में कुछ इलाकों में हल्के बादल दिख सकते हैं, लेकिन बारिश की उम्मीद नहीं है.

22 नवंबर को राज्य में मौसम काफी हद तक साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा हो सकता है, लेकिन घने कोहरे को लेकर कोई खास चेतावनी नहीं है.

23 नवंबर को हरियाणा के ज्यादातर जिलों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा और शाम को ठंड रह सकती है. दिन में धूप खिली रहने की उम्मीद है. वहीं 24 नवंबर को भी राज्य में मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा रहने के बाद दिन में धूप निकल सकती है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More