SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

दो पश्चिमी विक्षोभ बदलेंगे मौसम, हरियाणा में इस दिन होगी बारिश और पारा; बढ़ेगी ठंडक

दो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 14 नवंबर तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं, जिसका असर हरियाणा के मौसम पर भी पड़ सकता है. इसके प्रभाव से तापमान गिरने के साथ प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 09, 2026, 05:43 PM IST | Updated: Nov 09, 2026, 05:51 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

देश के अलग-अलग हिस्सों में अगले मौसम का मिजाज बदला हुआ है. वहीं मौसम विभाग ने भी 9 यानी कि आज रात से दो पश्चिमी विक्षों के एक्टि होने की संभावना है. जिसके प्रभाव से 14 नवंबर तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और नीचले इलाकों में बारिश होने की संभावना है. बारिश होने से हरियाणा में मौसम में बदलाव की उम्मीद है. लगातार बढ़ रहे प्रदूषण में गिरावट आ सकती है. इसके साथ ही तापमान में गिरावट आ सकती है. सुबह-शाम और भी ज्यादा ठंडक महसूस हो सकती है.

हरियाणा में अगले 7 दिनों तक मौसम कैसा रहेगा?
10 नवंबर को मौसम ज़्यादातर साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्के कोहरे के बाद दिन में धूप निकलेगी. बारिश की कोई संभावना नहीं है. अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

11 नवंबर को भी राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस होगी, जबकि दोपहर में धूप निकलने से तापमान सामान्य हो जाएगा. कुछ इलाकों में आसमान हल्का धुंधला रह सकता है. अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

12 नवंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य रहेगा. अधिकतम तापमान 28 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

13 नवंबर को भी मौसम में किसी बड़े बदलाव के कोई संकेत नहीं हैं. राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, धूप निकलेगी और हल्के बादल छाए रहेंगे. सुबह हल्की ठंड और दोपहर में हल्की गर्मी रहेगी. अधिकतम तापमान 27 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

14 नवंबर को हरियाणा के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्के कोहरे के बाद आसमान साफ ​​हो सकता है. मगर कुछ इलाकों में बारिश होने के संकेत हैं. अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

15 नवंबर को भी राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने की उम्मीद है, जबकि सुबह और रात के तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 से 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

हरियाणा में 16 नवंबर को भी मौसम काफी हद तक साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप सामान्य रहेगी, लेकिन रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और शाम को ठंड बढ़ सकती है. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 से 14 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है.
ये भी पढ़ें: हरियाणा में पराली जलाने की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, 89 मामले दर्ज; किसानों पर जुर्माना और FIR

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES