SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में मौसम ने लिया यू-टर्न, एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव; इतने दिन बारिश के आसार

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में मौसम बदलेगा और यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल व फरीदाबाद समेत कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी होने की संभावना है.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 26, 2026, 06:40 PM IST | Updated: Sep 26, 2026, 06:41 PM IST
Image Credit: Haryana Weather
Join

Haryana Weather Update: हरियाणा में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक असर और हवाओं की दिशा बदलने की वजह से अगले कुछ दिनों तक राज्य के कई हिस्सों में बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. मौसम में बदलाव का असर सबसे ज्यादा उत्तरी और पूर्वी जिलों में रहने की संभावना है. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल और फरीदाबाद समेत पूर्वी हिस्सों में बारिश हो सकती है. आसपास के दूसरे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है. बारिश और बादल छाए रहने की वजह से दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.

27 से 29 सितंबर तक रहेगा असर
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष मदन खीचड़ के मुताबिक, मानसून के जाने के बाद पश्चिम विक्षोभ के आंशिक असर और हवाओं की दिशा पश्चिमी से पूर्वी होने की वजह से मौसम में यह बदलाव देखने को मिलेगा.

27 से 29 सितंबर के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र समेत उत्तरी जिलों में तेज हवाओं और गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना है.

29 सितंबर के बाद मौसम फिर से सूखा रहेगा
मौसम में यह बदलाव अगले 3 से 4 दिनों तक बना रह सकता है. 29 सितंबर के बाद बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है. इसके बाद हरियाणा में मौसम फिर से सूखा होने लगेगा और आसमान साफ ​​रहने की उम्मीद है. बारिश के मौसम के कारण दिन के तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES