भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /हरियाणा
  • /हरियाणा में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, 9 जिलों में येलो अलर्ट; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, 9 जिलों में येलो अलर्ट; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम

हरियाणा के झज्जर में शनिवार को बारिश के साथ ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, जबकि 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी है. ऐसे में 31 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम कैसा रहेगा, जानें.

Written ByRenu Akarniya
Published: Oct 24, 2026, 05:28 PM IST|Updated: Oct 24, 2026, 05:54 PM IST
joinshare
हरियाणा में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले, 9 जिलों में येलो अलर्ट; जानें अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
Image Credit: AI IMAGE

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

ब्लास्ट की धमक से थर-थर कांप रहा टोंक! धमाके से खेतों और अन्नपूर्णा माता मंदिर पर गिर रहे पत्थर

2

नया नहीं है पीएम मोदी पर मल्लिकार्जुन खरगे का उल्टा-सीधा बोलना, जानें अपशब्दों की लंबी फेहरिस्त

3

मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था मामला, कोर्ट के बाहर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

4

JDU से निष्कासित अनंत सिंह को एक और बड़ा झटका, पत्नी नीलम देवी से छीना गया राज्यमंत्री का दर्जा

5

कैमूर के चातुर्मास महायज्ञ में आज शामिल होंगे CM सम्राट, जीयर स्वामी जी महाराज से लेंगे आशीर्वाद, सुरक्षा के है पुख्ता इंतजाम

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

हरियाणा में मौसम ने अचानक करवट ली है. शनिवार सुबह झज्जर जिले के बिरोहड़, मालियावास और कालियावास के साथ-साथ आसपास के गांवों में बारिश और ओले गिरे. मौसम में इस बदलाव से तापमान में गिरावट आई, जिससे लोगों को ठंड का एहसास हुआ. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.

शनिवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि ने किसानों की चिंता भी बढ़ा दी है. स्थानीय किसानों के अनुसार, बारिश ज्यादा देर तक नहीं हुई, लेकिन इसके साथ भारी ओले गिरे. उनका कहना है कि सूखे ओलों से खड़ी फसलों को कुछ नुकसान हुआ है. हालांकि, नुकसान कितना हुआ है, यह खेतों का मुआयना करने के बाद ही पता चलेगा.

9 जिलों में येलो अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश के आसार
मौसम विभाग, चंडीगढ़ ने शनिवार को हरियाणा के नौ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया. इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत शामिल हैं. इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी और बारिश की बौछारें पड़ने की उम्मीद है.

शुक्रवार को भी दो जिलों में ओले गिरे
हरियाणा में शुक्रवार को भी मौसम खराब रहा. चरखी दादरी और रेवाड़ी में भारी बारिश और ओले पड़े, जबकि पलवल में हल्की बूंदाबांदी हुई. लगातार बदलते मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि बारिश और ओले से फसल खराब होने का खतरा है.

अगले 24 से 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, पश्चिम विक्षोभ के आंशिक असर की वजह से अगले 24 से 48 घंटों तक राज्य के अलग-अलग हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान कुछ इलाकों में बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ सकती है.

अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम का हाल:
25 अक्टूबर को राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकल सकती है और हल्का कोहरा रह सकता है. अधिकतम तापमान 32–34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

26 अक्टूबर के दिन में धूप निकलने से मौसम गर्म रह सकता है, जबकि सुबह और रात में मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा. अधिकतम तापमान 30–33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है.

27 अक्टूबर को मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से गर्मी हो सकती है, लेकिन सुबह और शाम को तापमान में थोड़ी गिरावट से थोड़ी ठंडक आएगी. अधिकतम तापमान 29–32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15–16 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है.

28 अक्टूबर को राज्य में कुछ इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है. दिन में धूप निकलने के साथ हल्का कोहरा रह सकता है. अधिकतम तापमान 29–31 डिग्री के आसपास और न्यूनतम तापमान 13–17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

29 अक्टूबर को मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है. कुछ इलाकों में आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन बारिश की संभावना बहुत कम है. तापमान में 1 डिग्री तक गिरावट की संभावना है.

30 अक्टूबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. कुछ इलाकों में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और कुछ में बूंदाबांदी हो सकती है. न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है.

31 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर साफ और धूप वाला रहने की उम्मीद है. दिन के तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी महसूस हो सकती है, जबकि सुबह और रात का मौसम काफी ठंडा रहेगा. 
ये भी पढ़ें: दिल्ली में बदलेगा मौसम, 17 डिग्री तक गिरेगा पारा, 28 अक्टूबर तक कैसा रहेगा मौसम?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
weather update