SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में बदलेगा हवा का रुख, गिरेगा रात का पारा और बारिश-गरज की संभावना; जानें 7 दिन का मौसम

हरियाणा में 25 अक्टूबर तक मौसम ज्यादातर सूखा रहने की संभावना है, दिन में गर्मी और सुबह-शाम ठंडक महसूस होगी. जबकि 24 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 18, 2026, 06:22 PM IST | Updated: Oct 18, 2026, 06:31 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

अक्टूबर के 15 दिन बीत जाने के बाद हरियाणा के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. दोपहर की धूप अब भी गर्माहट ला रही है, जबकि सुबह और शाम के तापमान में हल्की गिरावट से ठंडक महसूस हो रही है. चौधरी चरण सिंह HAU, हिसार के मौसम विभाग के अनुसार 22 अक्टूबर तक राज्य में मौसम आमतौर पर सूखा रहने की उम्मीद है. इस दौरान, कुछ जगहों पर हल्के बादल छा सकते हैं और हवा की दिशा भी बदल सकती है.

हवा की दिशा बदलेगी, रात का तापमान गिरेगा
HAU के हेड डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से उत्तर-पश्चिम की ओर शिफ्ट होने की संभावना है. हवाओं में इस बदलाव का असर तापमान पर भी पड़ सकता है. दिन का तापमान थोड़ा बढ़ने की उम्मीद और रात का तापमान गिर सकता है. इसलिए दोपहर की गर्मी और सुबह-शाम हल्की ठंडक का मिलाजुला असर जारी रहने की संभावना है.

अगले सात दिनों तक कैसा रहेगा हरियाणा का मौसम? 
चंडीगढ़ के मौसम केंद्र के मुताबिक, अगले सात दिनों तक हरियाणा के लिए मौसम की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. बारिश या किसी और खराब मौसम की स्थिति को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. हालांकि, मौसम की स्थिति में बदलाव हो सकता है.

फरीदाबाद में सबसे ज्यादा तापमान, हिसार भी गर्मी से बेहाल
मौसम विभाग के मुताबिक, 17 अक्टूबर को फरीदाबाद राज्य का सबसे गर्म शहर रहा. जहां का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. महेंद्रगढ़ में 32.1 डिग्री सेल्सियस और हिसार में 31.9 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा.

19 अक्टूबर के दिन में आसमान में बादल छाए रहने और धूप निकलने की उम्मीद है. बारिश की संभावना बहुत कम है.

20 अक्टूबर के दिन में मौसम सूखा और धूप खिली रहने की उम्मीद है. सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है.

21 अक्टूबर दिन में कोहरे के बीच सूरज निकल सकता है. बारिश की संभावना अभी बहुत कम है.

22 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप तेज लग सकती है, जबकि सुबह का मौसम काफी सुहावना रहेगा.

23 अक्टूबर को आसमान साफ ​​रहने और धूप खिली रहने की उम्मीद है. बारिश की संभावना कम है और दिन का तापमान बढ़ सकता है.

24 अक्टूबर  को मौसम के अनुमान के मुताबिक कुछ इलाकों में बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. हालांकि, हरियाणा के सभी जिलों में बारिश पक्की नहीं है.

25 अक्टूबर के  दिन में मौसम धूप खिली और सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह और रात के बीच मौसम में थोड़ा बदलाव होगा.

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ठंड ने दी दस्तक! जानें अगले 4 दिन मौसम करेगा परेशान या मिलेगी राहत?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES