)
Haryana Weather Update: रविवार को हरियाणा के कई जिलों में बारिश होने से मौसम में बदलाव आया. जिसके प्रभाव से अंबाला, रोहतक और कुरुक्षेत्र समेत कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई और गर्मी से राहत मिली. अंबाला में दोपहर तक रुक-रुककर बारिश होती रही, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से 7 डिग्री कम 25.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया. ऐसे में जानें कि आखिर आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
बारिश के बाद ठंडक होने से लोगों को अपने घरों में एयर कंडीशनर और पंखे बंद करने पड़े. हालांकि राहत के साथ-साथ बारिश ने कुछ दिक्कतें भी दीं. अंबाला शहर और छावनी के कई इलाकों में पानी भरने से आने-जाने में दिक्कतें हुईं. किसानों को खेतों में खड़ी अपनी फसलों की भी चिंता सता रही थी.
रविवार को हुई बारिश के कारण राज्य के औसत न्यूनतम तापमान में 3.7°C की गिरावट आई. अब तापमान सामान्य के आसपास ही बना हुआ है. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान करनाल में 15.0°C दर्ज किया गया, जहां पिछले 24 घंटों में 7.6°C की बड़ी गिरावट देखी गई.
वहीं मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 16 अक्टूबर तक ज्यादातर जगहों पर आंशिक रूप से बादल छाए रह सकेत हैं. इस दौरान कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके प्रभाव से तापमान में और भी गिरावट आने का अनुमान है.
हरियाणा में अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
13 अक्टूबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी-तूफान और तेज हवाएं चलने की संभावना है. दूसरे इलाकों में मौसम सामान्य रह सकता है.
14 अक्टूबर को ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने की उम्मीद है, जबकि सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है.
15 अक्टूबर को कुछ इलाकों में बादल छाए रहने, आंधी-तूफान आने और कुछ स्थानों पर मध्यम बारिश की उम्मीद है. मौसम में इस बदलाव से तापमान में थोड़ी गिरावट आ सकती है.
16 अक्टूबर को मौसम बादल छाए रह सकते हैं. कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है, जबकि कुछ में मौसम सूखा रह सकता है.
17 अक्टूबर को कुछ इलाकों में आंधी-तूफान के साथ बारिश से आसार बने हुए है. दूसरे इलाकों में मौसम में धूप और बादल छाए रह सकते हैं.
18 अक्टूबर को कई इलाकों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. दिन में धूप निकलने से तापमान बढ़ सकता है, जबकि सुबह और शाम का मौसम काफ़ी हल्का रहेगा.
19 अक्टूबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. दिन गर्म रह सकता है और सुबह और शाम के तापमान में थोड़ा अंतर हो सकता है.