Haryana Weather: हरियाणा में इस दिन खत्म होगा बारिशों का दौर, बढ़ेगा तापमान; IMD का नया अपडेट जारी
Haryana Weather Update: मौसम विभाग ने आज 12 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. वहीं गुरुग्राम में भारी बरसात का अलर्ट है. ऐसे में अगले 7 दिन में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है.
Haryana Weather: हरियाणा में मौसम एक बार फिर से सुहावना हो गया है. मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा में 5 सितंबर को दोपहर 1:35 बजे से अगले तीन घंटों के दौरान प्रदेश के 12 जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है. IMD के अनुसार, अंबाला, पंचकूला, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद और पलवल में हवाओं के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश के आसार जताए हैं. वहीं कुछ एक स्थानों पर मध्यम बारिश की संभावना है.
गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट
वहीं मौसम विभाग हरियाणा के गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. अगले 2 से 3 घंटे में गुरुग्राम में भारी बारिश होगी, जिसके चलके एक बार फिर से लोगों को भारी ट्रैफिक जाम और जलभराव का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में लोगों को अपनी यात्रा पहले से ही प्लान करने के आदेश दिए गए हैं.
HAU हरियाणा के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के अनुसार, उत्तरी और दक्षिणी जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा. 7 सितंबर तक मौसम का हाल ऐसा ही रहने वाला है. इसके बाद 8 सितंबर से प्रदेश में बारिश के आसार कम हो जाएंगे.
6 सितंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की उम्मीद है. कई इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की उम्मीद है. बारिश के दौरान तेज हवाएं और गरज के साथ बारिश भी हो सकती है.
7 सितंबर को बारिश की एक्टिविटी कम होने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है, लेकिन ज्यादातर इलाकों में मौसम थोड़ा साफ रहने की उम्मीद है. बारिश कम होने के बाद टेम्परेचर बढ़ना शुरू हो सकता है.
8 सितंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. हालांकि, कुछ इलाकों में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से पूरी तरह इनकार नहीं किया जा सकता है. दिन का तापमान धीरे-धीरे बढ़ सकता है.
9 सितंबर को हरियाणा में बारिश की संभावना बहुत कम रहेगी. आसमान साफ से लेकर थोड़े बादल छाए रह सकते हैं. दिन में नमी और गर्मी बढ़ सकती है.
10 सितंबर को मौसम ज्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. धूप निकलने के साथ अधिकतम तापमान बढ़ सकता है. सुबह और रात में मौसम काफी आरामदायक रहने की उम्मीद है.
11 सितंबर को राज्य में बारिश की कोई खास संभावना नहीं है. कई इलाकों में आसमान साफ या हल्के बादल छाए रह सकते हैं. सामान्य नॉर्मल से ज्यादा बढ़ सकता है.
12 सितंबर को मौसम ज़्यादातर सूखा रहने की उम्मीद है. बारिश कम हो सकती है और दिन में गर्मी और नमी बढ़ सकती है.