SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana Weather: मानसून की विदाई से पहले हरियाणा में इतने दिन होगी बारिश, जानें IMD का नया अपडेट

हरियाणा में मौसम का मिजाज परिवर्तनशील बना हुआ है. आने वाले दिनों में हल्की बारिश के आसार बने हुए है, मगर मानसून की गतिविधियां कल के बाद कम हो जाएगी.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 06, 2026, 05:17 PM IST | Updated: Sep 06, 2026, 05:36 PM IST
Image Credit: Haryana Weather Update
Join

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज लगातार परिवर्तनशील बना हुआ है, जिसके चलते प्रदेश में बारिश देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने आज यानी कि रविवार को इन जिलों में बारिश की संभावना जताई है. ऐसे में आने वाले दिनों में हरियाणा में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है, आइए जानते हैं.

हरियाणा में खरखौदा, सोनीपत, गन्नौर, समालखा, बापौली, गोहाना, इसराना, पानीपत, में मध्यम बारिश की संभावना. वहीं सोहना, गुरुग्राम, झज्जर, बहादुरगढ़, बेरी खास, सांपला, रोहतक, फरीदाबाद, खरखौदा, सोनीपत, बापौली, घरौंडा, करनाल, मेहम, गोहाना, जुलाना, इसराना, सफीदों, जींद, पानीपत, असंध में हलकी बारिश के आसार है.

मौसम विभाग के अनुसार 7 सितंबर तक मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है. उसके बाद तेजी से मौसम में परिवर्तन होगा और मानसून की सक्रियता कम दर्ज की जा सकती है.

7 सितंबर को हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, लेकिन भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है. करनाल और अंबाला जैसे इलाकों में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान ज्यादा रह सकता है.

8 सितंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. बारिश की एक्टिविटी कम हो सकती है. कई इलाकों में दिन का तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. IMD ने इस दिन भी भारी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है.

9 सितंबर को मौसम सामान्य से लेकर हल्के बादल छाए रहने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है. IMD के मुताबिक, इस दिन हरियाणा में भारी बारिश का कोई अलर्ट नहीं है.

10 सितंबर को बारिश की एक्टिविटी कम रहने की उम्मीद है. कई जिलों में आसमान हल्का साफ या बादल छाए रह सकते हैं. अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है. फिलहाल भारी बारिश की कोई चेतावनी नहीं है.

11 सितंबर के आसपास कुछ इलाकों में हल्की बारिश की गतिविधियां बढ़ सकती हैं.  वहीं 12 सितंबर को भी कुछ इलाकों में बारिश की संभावना बढ़ सकती है. इसके बावजूद, हरियाणा के लिए भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है.

13 सितंबर को बारिश की गतिविधियां और बढ़ने की संभावना है. इस दिन कई इलाकों में 12 सितंबर की तुलना में ज्यादा बारिश होगी. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES