SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana Weather: हरियाणा में इस तारीख तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, गिरेगा तापमान; IMD ने जारी किया अपडेट

हरियाणा में दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से 9 से 13 अक्टूबर तक कई इलाकों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का दौर रह सकता है. जिसके बाद 14-15 अक्टूबर को मौसम में सुधार की संभावना है.

Written By Renu Akarniya
Published: Oct 08, 2026, 05:51 PM IST | Updated: Oct 08, 2026, 06:03 PM IST
Image Credit: AI GENERATED IMAGE
Join

Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से तेज धूप और नमी की वजह से अक्टूबर में भी लोगों को गर्मी का एहसास हो रहा है. अब मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. एक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो चुका है और दूसरा कल यानी कि 9 अक्टूबर को होगा. ऐसे में मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, 8 से 13 अक्टूबर के बीच राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बादल छाए रहने की उम्मीद है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी उम्मीद है, जिससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है.

10 अक्टूबर हल्की बारिश के आसार
चंडीगढ़ के मौसम केंद्र के मुताबिक, यह बदलाव खासतौर पर उत्तरी हरियाणा में महसूस किया जाएगा. 8 अक्टूबर को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में गरज के साथ तेज हवाएं चलने की उम्मीद है. कुछ जगहों पर बारिश भी हो सकती है. इसके साथ ही पंचकूला और यमुनानगर के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश की उम्मीद है, जबकि अंबाला और करनाल में भी बौछारें पड़ सकती हैं. यह 9 और 10 अक्टूबर को भी जारी रहने की संभावना है. इस दौरान हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रह सकती है.

बारिश के बाद दिन के तापमान में आएगी गिरावट 
मौसम में बदलाव के बाद, राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन के तापमान में गिरावट आने की उम्मीद है. बारिश और तेज हवाओं से सुबह और शाम को हल्की ठंड हो सकती है, जिससे उमस और गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है.

अगले 9 से 15 अक्टूबर तक हरियाणा में मौसम का हाल 
9 अक्टूबर को हरियाणा के कई हिस्सों में आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है. कुछ इलाकों में हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है.

10 अक्टूबर को मौसम ज्यादा सक्रिय रह सकता है. IMD ने हरियाणा के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की स्थिति का अलर्ट जारी किया है. उत्तर और पूर्वी हरियाणा में इसका असर ज्यादा दिखाई दे सकता है.

11 अक्टूबर को भी मौसम में अस्थिरता बनी रह सकती है. कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है.

12 अक्टूबर से मौसम में सुधार के संकेत हैं. हालांकि कुछ इलाकों में बादल और हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है.

13 अक्टूबर को बारिश की गतिविधियां कम होने की संभावना है. दिन में धूप निकल सकती है और तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. मगर कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है.

14 अक्टूबर को हरियाणा में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. IMD के अनुसार इस दिन कोई विशेष मौसम चेतावनी नहीं है और आसमान आंशिक रूप से साफ रह सकता है.

15 अक्टूबर को मौसम साफ रहे की संभावना है और इसके साथ दिन का तापमान हल्का बढ़ सकता है, लेकिन सुबह-रात ठंडक महसूस की जा सकती है.

आंधी-तूफान और बिजली कड़कने के दौरान किसानों को सावधानी बरतने की सलाह 
मौसम में अचानक बदलाव के कारण किसानों और खुली जगहों पर काम करने वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है. किसानों को सलाह दी गई है कि वे आंधी-तूफ़ान, बिजली कड़कने या तेज तूफान के दौरान खुले खेतों में न रहें और किसी सुरक्षित, सुरक्षित जगह पर चले जाएं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES