क्या हरियाणा तक पहुंचेगा चक्रवाती तूफान मुरासु का असर? जानें अगले 7 दिन के मौसम का पूरा अपडेट
हरियाणा में चक्रवात मुरासु का सीधा असर पड़ने की संभावना नहीं है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के चलते कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, 4 से 10 नवंबर तक प्रदेश में मौसम ज्यादातर शुष्क रहेगा.
हरियाणा में नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम का मिजाज बदलने लगा है. रात के तापमान में गिरावट के कारण सुबह और देर रात हल्की ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप निकलने से गर्मी का असर अभी बना हुआ है. सोमवार सुबह प्रदेश के कई इलाकों में हल्की धुंध भी देखने को मिली. मौसम विभाग की ओर से 2 नवंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, नारनौल सबसे ठंडा और हिसार प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं तीन नवंबर को भी प्रदेश में सुबह हल्की ठंड का एहसास हुआ .
क्या चक्रवात मुरासु का असर हरियाणा के मौसम पर भी पड़ेगा?
मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक, चक्रवात मुरासु मंगलवार सुबह करीब 1 बजे आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले में ओंगोल के पास पहुंचा. तूफान की हवा की स्पीड करीब 110 किलोमीटर प्रति घंटा रिकॉर्ड की गई. आंध्र प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश की उम्मीद है. इससे यह सवाल उठता है कि क्या चक्रवात मुरासु का असर हरियाणा के मौसम पर भी पड़ेगा.
क्या हरियाणा में मौसम बदलेगा?
साइक्लोन मुरासु का हरियाणा पर सीधा असर पड़ने की उम्मीद कम है. हालांकि, इससे जुड़े मौसम सिस्टम और एक नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राज्य के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग और खेती-बाड़ी के मौसम एक्सपर्ट्स के मुताबिक, 3 नवंबर को दिल्ली, पंजाब और हरियाणा के ज्यादातर इलाकों में मौसम सूखा रहेगा. सुबह और शाम को हल्की ठंड भी महसूस हुई.
नवंबर के पहले हफ्ते में अरब सागर में बने डिप्रेशन और नए वेपश्चिमी विक्षोभ से बने मौसम सिस्टम के असर से पश्चिमी और दक्षिणी हरियाणा के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है.
सुबह और शाम को ठंड बढ़ेगी, कोहरा भी छाने की उम्मीद
बदलते मौसम के साथ उत्तर भारत में ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ रहा है. हरियाणा में भी सुबह और शाम का तापमान गिर रहा है. आने वाले दिनों में खुले और ग्रामीण इलाकों में हल्का कोहरा या धुंध रहने की उम्मीद है.
किसानों को बुआई टालने की सलाह
बारिश की उम्मीद को देखते हुए खेती के जानकारों ने किसानों को फिलहाल फसलों की बुआई में जल्दबाजी न करने की सलाह दी है. खासकर बदलते मौसम और 5 नवंबर तक बारिश की संभावना को देखते हुए, किसानों को मौसम पर नजर रखने के लिए कहा गया है ताकि बेमौसम बारिश से फसलों को होने वाले नुकसान को रोका जा सके.
अगले सात दिन का मौसम अपडेट:
4 नवंबर को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है. दिन में धूप खिली रहेगी और बारिश को लेकर कोई अलर्ट नहीं है. चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 16 और अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
5 नवंबर को मौसम में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं. आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा. सुबह और रात के समय हल्की ठंड महसूस हो सकती है और कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है. चंडीगढ़ में तापमान 15 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है.
6 नवंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. दिन के समय धूप निकलने से हल्की गर्माहट बनी रहेगी, जबकि सुबह-शाम मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रहेगा.
7 नवंब को हरियाणा में मौसम साफ रहने के आसार हैं. बारिश या तेज हवाओं को लेकर कोई चेतावनी नहीं है.
8 नवंबर को मौसम में हल्का बदलाव महसूस हो सकता है, लेकिन बारिश की संभावना कम है. दिन में धूप और सुबह-शाम हल्की ठंड का असर बना रहेगा.
9 नवंबर को प्रदेश में मौसम मुख्य रूप से साफ और शुष्क रहने का अनुमान है. सुबह और रात के तापमान में हल्की गिरावट का असर महसूस हो सकता है.
10 नवंबर को उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. हरियाणा में किसी बड़े मौसमी बदलाव या शीतलहर के संकेत फिलहाल नहीं हैं. मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.