SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

हरियाणा में प्रदूषण से बिगड़े हालात, हवा बेहद खराब; इस दिन होगी बारिश और सुधरेंगे हाल!

दिवाली के बाद हरियाणा के गुरुग्राम, फरीदाबाद समेत 6 शहरों में AQI 300 के पार पहुंच गया है, वहीं 11 से 13 नवंबर के बीच संभावित हल्की बारिश से प्रदूषण में राहत मिलने की उम्मीद है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 08, 2026, 03:33 PM IST | Updated: Nov 08, 2026, 05:53 PM IST
Image Credit: AI IMAGE
Join

नवंबर के दूसरे हफ्ते की शुरुआत में हरियाणा में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है. अगले कुछ दिनों तक राज्य के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने की उम्मीद है. हालांकि, सुबह और देर रात हल्की ठंड बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, 10 नवंबर तक राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से कुछ इलाकों में मौसम बदल सकता है. वहीं राज्य के कई शहरों में AQI 300 के पार दर्ज किया गया.

हरियाणा में AQI
दिवाली के मौके हरियाणा के कई शहरों में हवा की गुण बेवत्ताहद खराब स्थिति में पहुंच गई है. गुरुग्राम में AQI 345, फरीदाबाद में 336, रोहतक में 320, हिसार में 316, भिवानी में 307 और सोनीपत में 304 दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, इस दौरान हरियाणा में अधिकतम तापमान 28 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है, जबकि न्यूनतम तापमान 12 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की उम्मीद है.

11 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ दिखेगा असर 
IMD की मानें तो राज्य में 10 नवंबर तक मौसम साफ और सूखा रहने की उम्मीद है. इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम बदल सकता है. 11 और 12 नवंबर को हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की उम्मीद है. 13 नवंबर को कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हो सकती है. बारिश होने से AQI में सुधार होने की उम्मीद है.

हरियाणा में 9 से 15 नवंबर तक मौसम कैसा रहेगा?
9 नवंबर को राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा रह सकता है, जबकि दिन में धूप खिली रहेगी. बारिश की उम्मीद नहीं है.

10 नवंबर को मौसम में कोई खास बदलाव के संकेत नहीं हैं. सुबह और रात में हल्की ठंड रहेगी. दोपहर में धूप निकल सकती है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है.

11 नवंबर को भी राज्य में मौसम सूखा रहने की उम्मीद है, मगर कुछ इलाकों में बारिश और बूंदाबांदी होने के आसार है. सुबह हल्का कोहरा रह सकता है.

12 नवंबर को कुछ इलाकों में आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं. हालांकि इस समय बारिश की संभावना बहुत कम है. तापमान में भी कोई खास बदलाव नहीं है.

13 नवंबर को दिन के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है. अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास पहुंचने की उम्मीद है. सुबह और शाम का समय काफी ठंडा रहेगा.

14 नवंबर को राज्य में मौसम सामान्य रहने की उम्मीद है, आसमान में धूप खिली रहेगी. वहीं रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी से ठंड कम हो सकती है.

15 नवंबर को भी मौसम सूखा रहने की उम्मीद है. सुबह हल्का कोहरा और दिन में धूप निकल सकती है. इस समय बारिश के कोई खास संकेत नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: दिल्ली में बिगड़ी हवा, आनंद विहार का AQI 328, दीवाली पर कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES