SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में सफाई कर्मचारियों फिर से हड़ताल की चेतावनी, 14 सितंबर तक बर्खास्त कर्मियों की ज्वाइनिंग नहीं हुई तो आंदोलन का अल्टीमेटम

हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने हड़ताल के दौरान बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को जल्द ड्यूटी पर वापस लेने की मांग की है. हड़ताल के दौरान प्रशासन ने 73 सफाई कर्मचारियों को बर्खास्त किया था, जबकि 10 नियमित कर्मचारियों को निलंबित किया गया था.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 13, 2026, 07:57 PM IST | Updated: Sep 13, 2026, 07:58 PM IST
Image Credit: NARESH SHASHTRI
Join

Haryana News: हरियाणा सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष नरेश शास्त्री ने हड़ताल के दौरान निकाले गए सफाई कर्मचारियों को वापस लेने के मामले में सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि अगर सोमवार यानी कि 14 सितंबर तक कर्मचारियों को वापस नहीं लिया गया तो यूनियन एक और कड़ा फैसला लेने पर विचार करेगी.

नरेश शास्त्री ने कहा कि यूनियन के प्रतिनिधि जल्द ही मुख्यमंत्री और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री से मिलेंगे. इस बैठक में निकाले गए कर्मचारियों को वापस लेने के साथ-साथ दूसरे मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके बाद यूनियन अपने आगे के एक्शन और स्ट्रेटेजी पर फैसला करेगी.  उन्होंने सरकार को एक बार फिर हड़ताल की चेतावनी दी. उन्होंने कहा कि 11 सितंबर को सीएम नायब सैनी के साथ मीटिंग में 16 मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन अधिकारी सीएम के आदेशों को भी नहीं मान रहे. ऐसे में मंगलवार से दोबारा हड़ताल हो सकती है.

आश्वासन के बावजूद अभी तक ज्वाइनिंग नहीं हुई
यूनियन अध्यश्र के मुताबिक, सरकार ने आश्वासन दिया था कि निकाले गए कर्मचारियों को तुरंत वापस ले लिया जाएगा. हालांकि, आश्वासन दिए दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन कर्मचारियों ने अभी तक ज्वाइनिंग नहीं की है.

उन्होंने कहा कि कर्मचारी सरकार के फैसले का इंतजार कर रहे हैं. अगर उन्हें तय समय तक वापस नहीं लिया गया तो यूनियन अपने अगले कदम पर चर्चा करेगी. संगठन का कहना है कि सरकार को कर्मचारियों के हित में अपने आश्वासनों को जल्दी लागू करना चाहिए.

बता दें कि प्रदेश में 6 अगस्त से सफाई कर्मचारी मांगों को लेकर हड़ताल शुरू की थी. इस दौरान प्रशासन ने काम में रुकावट ड़ालने के आरोप में 73 कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया और 10 नियमित कर्मचारी निलंबित किए गया. 11 सितंबर को अधिकतर मांगों पर सरकार से सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म की. जिसमें सरकार ने बर्खास्त किए गए कर्मचारियों की दोबारा से ज्वाइनिंग का आश्वासन दिया था. मगर हड़ताल खत्म हुए दो दिन बीत गए, लेकिन अभी तक बर्खास्त कर्मचारियों को ज्वाइनिंग नहीं की गई है. इसी को लेकर सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान नरेश शास्त्री सरकार को चेतावनी दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES