App

करनाल में रोडवेज बस और टेम्पू की भीषण टक्कर, चालक और गाय की मौके पर मौत

हरियाणा के करनाल जिले के इंद्री में कोर्ट के सामने एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. यहां हरियाणा रोडवेज की बस और टेम्पू के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

करनाल में रोडवेज बस और टेम्पू की भीषण टक्कर, चालक और गाय की मौके पर मौत
Image Credit: हरियाणा रोडवेज की बस और टेम्पू टक्कर हो गई

करनाल के इंद्री में कोर्ट के सामने एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को दहला दिया है. हरियाणा रोडवेज की बस और टेम्पू के बीच आमने-सामने ऐसी जबरदस्त भिड़ंत हुई कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए. टक्कर की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हादसे में टेम्पू चालक और उसमें सवार गाय की मौके पर ही मौत हो गई. दुर्घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर का खौफनाक मंजर साफ दिखाई दे रहा है.

गाय को लेकर जा रहा था रविंद्र

मिली जानकारी के अनुसार, गुढ़ा गांव निवासी रविंद्र अपने टेम्पू में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान की तरफ जा रहा था. अभी वह इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचा ही था कि करनाल की तरफ से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से उसका टेम्पू आमने-सामने टकरा गया. टक्कर इतनी भीषण थी कि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक रविंद्र को संभलने तक का मौका नहीं मिला. इस दर्दनाक हादसे में टेम्पू में मौजूद गाय ने भी दम तोड़ दिया.

मौके पर पहुंची पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटना वाली जगह का मुआयना किया और दुर्घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाए. जांच अधिकारी सुमित के अनुसार, हादसे में गुढ़ा निवासी टेम्पू चालक रविंद्र और टेम्पू में मौजूद गाय की मौत हुई है. पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का हिस्सा बनाया जा रहा है, ताकि हादसे की वास्तविक परिस्थितियों और टक्कर के कारणों का पता लगाया जा सके.

रविंद्र अपने टेम्पू में पाल कॉलोनी से एक गाय को लेकर नगला रोडान जा रहा था. जब वह इंद्री कोर्ट के सामने पहुंचा, तभी करनाल की ओर से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस से टेम्पू की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. हादसे में चालक रविंद्र और टेम्पू में मौजूद गाय की मौत हो गई.

(करनाल से कमरजीत सिंह की रिपोर्ट)
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Akanchha Singh

Akanchha Singh

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More