)
चंडीगढ़: हरियाणा की दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना से जुड़ी महिलाओं के लिए एक जरूरी खबर है. प्रदेश की 1 लाख 98 हजार 707 महिलाओं का अभी तक जन्मतिथि (DOB) वेरिफिकेशन नहीं हो पाया है. इसीलिए उनके खाते में ₹2100 की मासिक किस्त आने में परेशानी हो रही है.सबसे पहले एक बात साफ समझ लीजिए कि आपकी किस्त हमेशा के लिए बंद नहीं हुई है. सिर्फ वेरिफिकेशन अटकी होने की वजह से भुगतान रुका हुआ है. जैसे ही वेरिफिकेशन पूरा होगा, आपकी प्रक्रिया फिर से आगे बढ़ जाएगी.
योजना में हर महीने महिलाओं को ₹2100 की मदद मिलती है. लेकिन इसके लिए आपका परिवार पहचान पत्र (PPP) और आपके डॉक्यूमेंट्स में जन्मतिथि का मिलना जरूरी है. अगर PPP में दर्ज DOB और आपके सर्टिफिकेट की DOB में अंतर है, या दस्तावेज अपलोड नहीं हुआ है, तो सिस्टम आपका वेरिफिकेशन लंबित दिखाएगा.
जिन महिलाओं का वेरिफिकेशन बाकी है, उन्हें विभाग की तरफ से मोबाइल पर SMS भेजा जा रहा है. अगर आपके पास SMS आता है तो घबराएं नहीं, ये 3 काम करें.
इनमें से कोई एक दस्तावेज ऑनलाइन अपलोड करें
1.जन्म प्रमाण पत्र
2.आधार कार्ड
3.10वीं की मार्कशीट
4.जन्मतिथि वाला कोई और मान्य दस्तावेज
आपकी जानकारी परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) और CRID विभाग से वेरिफाई होगी। वेरिफाई होते ही आपका आवेदन आगे बढ़ जाएगा.
अगर मोबाइल से अपलोड नहीं हो रहा है तो...
1.नजदीकी CSC सेंटर जाएं
2- अटल सेवा केंद्र पर जाएं
3- संबंधित विभाग के कार्यालय में मदद लें
4- इसके साथ में अपना PPP और ओरिजिनल दस्तावेज जरूर ले जाएं.
अपने PPP में लिखी जन्मतिथि और अपने सर्टिफिकेट की जन्मतिथि को एक बार मिलाकर देख लें. अगर दोनों अलग हैं तो पहले उसी को ठीक करवाएं, वरना बार-बार वेरिफिकेशन अटकेगा।किस जिले में कितने मामले लंबित हैं?

चरखी दादरी में सबसे कम मामले हैं. बाकी बचे 12 जिलों में कुल 99,210 मामले लंबित हैं, जिससे कुल आंकड़ा 1,98,707 पूरा होता है.
SMS आते ही दस्तावेज अपलोड करें, PPP और सर्टिफिकेट की DOB मिलाएं.
किसी अनजान लिंक पर OTP/बैंक डिटेल शेयर ना करें. विभाग कभी OTP नहीं मांगता.