App

Haryana में खेल महाकुंभ के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, ट्रायल में ये दस्तावेज लाना जरूरी

सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी के ट्रायल शुरू हुए. जिनके पहले दिन 10 खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई.

Haryana में खेल महाकुंभ के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, ट्रायल में ये दस्तावेज लाना जरूरी
Image Credit: Haryana में खेल महाकुंभ के लिए चयन प्रक्रिया शुरू, ट्रायल में ये दस्तावेज लाना जरूरी

Sirsa News: हरियाणा में राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. इसके तहत सिरसा के शहीद भगत सिंह स्टेडियम में पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी के खिलाड़ियों के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं. दो दिवसीय ट्रायल के पहले दिन एथलेटिक्स, जूडो, फेंसिंग, आर्चरी और साइक्लिंग सहित 10 खेलों में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का प्रदर्शन किया. ट्रायल को लेकर खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला.

सिरसा से कार्यकारी जिला खेल अधिकारी डॉ. सीमा रानी ने बताया कि राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए पुरुष एवं महिला ओपन कैटेगरी में खिलाड़ियों का चयन निर्धारित प्रक्रिया के तहत किया जा रहा है. पहले दिन विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए, जबकि दूसरे दिन भी 10 अन्य खेल प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों की प्रतिभा परखी जाएगी. इन ट्रायल के माध्यम से योग्य खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा.

उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने के लिए पहुंचने वाले खिलाड़ियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि चयन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हो सके. खिलाड़ियों को ट्रायल के दौरान निर्धारित नियमों और निर्देशों का पालन करना होगा.

डॉ. सीमा रानी ने बताया कि ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों के लिए आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है. खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड, हरियाणा निवास प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र और दो पासपोर्ट आकार के फोटो लेकर पहुंचना होगा. दस्तावेजों के अभाव में खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की कि वे सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर पहुंचकर ट्रायल में भाग लें. राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के लिए आयोजित ये ट्रायल जिले के खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा साबित करने और बड़े स्तर पर आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेंगे.

(सिरसा से विजय कुमार की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More