SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Faridabad में अवैध बुलेट प्रूफ कार बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग की रेड, 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद

फरीदाबाद के तिगांव में अवैध रूप से गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग ने छापेमारी की है. आधिकारियों ने मौके से 4 लग्जरी गाड़ियां को जब्त किया.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 22, 2026, 08:35 PM IST | Updated: Sep 22, 2026, 08:37 PM IST
Image Credit: Faridabad में अवैध बुलेट प्रूफ कार बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग की रेड, 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद
Join

Faridabad News: फरीदाबाद के तिगांव इलाके में अवैध रूप से गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाने वाली वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग ने छापेमारी की है. कार्रवाई के दौरान मौके से 4 लग्जरी गाड़ियां बरामद हुई हैं. CM फ्लाइंग फरीदाबाद में तैनात इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि तिगांव गांव में एक वर्कशॉप में गाड़ियों को बुलेट प्रूफ बनाया जा रहा है. सूचना मिलते ही CM फ्लाइंग और SHO तिगांव पुलिस की जॉइंट रेड चल रही है.

इंस्पेक्टर भगत सिंह ने बताया कि मौके पर 4 गाड़ियां मिली, दो Scorpio और दो Fortuner. दो Scorpio में 70 प्रतिशत तक बुलेट प्रूफ का काम हो चुका है. उन्होंने कहा कि दोनों Fortuner गाड़ियां खुली हुई मिली हैं. लाइसेंस है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है.

अधिकारी ने बताया कि मौके से मिले सभी सामान और गाड़ियों को सीज किया जा रहा है. जिन कंपनियों से यह बुलेट प्रूफ का सामान लिया जा रहा है, क्या वो कंपनियां इसे बेचने के लिए ऑथराइज्ड हैं और इस वर्कशॉप के पास गाड़ियों को मॉडिफाई करने की परमिशन है या नहीं, इसकी वेरिफिकेशन की जा रही है. उन्होंने बताया कि अभी मौके पर एक ही व्यक्ति मिला है, मालिक के बारे में पता लगाया जा रहा है.

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस पूरे मामले की जानकारी स्थानीय तिगांव थाना पुलिस को दे दी गई है. मौके पर SHO तिगांव भी पहुंचे हैं और वर्कशॉप मालिक से पूछताछ की जा रही है कि ये गाड़ियां किसके लिए तैयार की जा रही थीं और इनके पास बुलेट प्रूफिंग का वैध लाइसेंस है या नहीं. फिलहाल पुलिस और CM फ्लाइंग की टीम मामले की गहनता से जांच कर रही है.

(फरीदाबाद से जय प्रकाश भाटी की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES