SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Haryana में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लेट फीस से बचना है तो 30 नवंबर तक भरें फॉर्म

हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2027 के लिए 20 नवंबर से आवेदन शुरू होंगे, जबकि बिना लेट फीस फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 30 नवंबर और विलंब शुल्क के साथ 31 दिसंबर 2026 है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 19, 2026, 22:32 IST | Updated: Nov 19, 2026, 22:55 IST
Image Credit: Haryana में 10वीं-12वीं ओपन स्कूल परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, लेट फीस से बचना है तो 30 नवंबर तक भरें फॉर्म
Join

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) ने फरवरी-मार्च 2027 में होने वाली सेकेंडरी (10वीं) और सीनियर सेकेंडरी (12वीं) ओपन स्कूल परीक्षाओं के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस की घोषणा कर दी है. इन परीक्षाओं में शामिल होने वाले इच्छुक छात्र 20 नवंबर 2026 से बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.bseh.org.in पर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं. CTP, OCTP, री-अपीयर, एडिशनल सब्जेक्ट, पार्शियल मार्क्स इम्प्रूवमेंट और फुल सब्जेक्ट मार्क्स इम्प्रूवमेंट फॉर्म के तहत एप्लीकेशन किए जा सकते हैं.

बोर्ड चेयरमैन डॉ. शंकर लाल धूपर और सेक्रेटरी दीपक बाबूलाल करवा के अनुसार, 10वीं कक्षा की ओपन स्कूल परीक्षा की फीस ₹1,450 है. 12वीं कक्षा की परीक्षा के लिए अप्लाई करने वाले छात्रों को परीक्षा फीस के तौर पर ₹1,500 देने होंगे. बिना किसी एक्स्ट्रा लेट फीस के ऑनलाइन एप्लीकेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर 2026 है.

प्रैक्टिकल परीक्षाओं के लिए एक्स्ट्रा फीस
बोर्ड ने साफ किया है कि जिन स्टूडेंट्स के एग्जाम में प्रैक्टिकल एग्जाम शामिल हैं, उन्हें स्टैंडर्ड एग्जाम फीस के अलावा हर सब्जेक्ट के लिए ₹100 एक्स्ट्रा देने होंगे. इसलिए अप्लाई करते समय छात्रों को अपने सब्जेक्ट और एग्जाम कैटेगरी की फीस की जानकारी ध्यान से देख लेनी चाहिए.

लेट फीस के साथ 31 दिसंबर तक पास फॉर्म भरें
जो छात्र तय डेडलाइन के अंदर अप्लाई नहीं कर पा रहे हैं, उन्हें एक्स्ट्रा फीस के साथ फॉर्म भरने का मौका दिया गया है. बोर्ड ने एप्लीकेशन की तारीखें अलग-अलग रखी हैं. 1 दिसंबर से 10 दिसंबर 2026 तक के एप्लीकेशन पर ₹100 की लेट फीस लगेगी. 11 दिसंबर से 21 दिसंबर 2026 तक अप्लाई करने वाले छात्रों से ₹300 एक्स्ट्रा लिए जाएंगे. 22 दिसंबर से 31 दिसंबर 2026 तक के एप्लीकेशन पर ₹1000 की लेट फीस लगेगी.

अप्लाई करने से पहले गाइडलाइन्स पढ़ें
बोर्ड सेक्रेटरी ने छात्रों को सलाह दी कि ऑनलाइन अप्लाई करने से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर मौजूद सारी जानकारी ध्यान से पढ़ लें. एप्लीकेशन फॉर्म सही से भरें और तय फीस जमा करें. बोर्ड ने साफ किया है कि 31 दिसंबर 2026 के बाद कोई भी एप्लीकेशन स्वीकार नहीं की जाएगी. इसलिए छात्रों को डेडलाइन का इंतजार करने के बजाय समय पर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर लेना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Haryana NMMSS परीक्षा का एडमिट कार्ड आउट, जानें एग्जाम डेट और हॉल टिकट डाउनलोड करने का तरीका

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और हाइपर लोकल की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग, यूटिलिटी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. रेनू पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. DU से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से अपने करियर की शुरुआत की. लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा है.रेनू अकर्णिया से आप renu.akarniya@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES