App

Haryana के अंबाला में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 5 की मौत और 9 घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका

अंबाला के धूलकोट गांव में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग में लेंटर ड़ालने का काम चल रहा था. इस दौरान अचानक शटरिंग गिर गई, जिससे मलबे में दमकर अब तक 5 मजदूरों की मौत हो गई.

Haryana के अंबाला में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी, 5 की मौत और 9 घायल, कुछ लोगों के दबे होने की आशंका
Image Credit: Haryana के अंबाला में तीन मंजिला निर्माणाधीन बिल्डिंग गिरी

Ambala Building Collapsed: हरियाणा के अंबाला में रविवार दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया. जहां धूलकोट गांव में बन रही तीन मंजिला बिल्डिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया. हादसे के समय तीसरी मंजिल पर लेंटर का काम चल रहा था. अचानक शटरिंग गिर गई, जिससे बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया और कई मजदूर मलबे के नीचे दब गए.

हादसे की जानकारी मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया. प्रशासन और पुलिस की टीमें भी मौके पर पहुंचीं. बचाव कार्य के लिए NDRF की टीमों को भी बुलाया गया. मलबे से 13 को रेस्क्यू कर अंबाला शहर के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने 4 को मृत घोषित कर दिया. अन्य घायलों का इलाज जारी है. रात 9: 40 बजे मलबे से एक और शव बरामद हुआ तो ऐसे में अब मरने वालों की संख्या 5 हो गई है. 

तीसरी मंजिल पर चल रहा था लेंटर डालने का काम ं
बताया जा रहा है कि बिल्डिंग के अलग-अलग फ्लोर पर कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा था. पहली मंजिल पर प्लास्टर, दूसरी मंजिल पर फ्लोरिंग और तीसरी मंजिल पर लेंटर बिछाने का काम चल रहा था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय अलग-अलग फ्लोर पर 20 से ज्यादा मजदूर काम कर रहे थे. दोपहर 3 से 3:30 बजे के बीच, तीसरी मंजिल पर लगी शटरिंग ने अचानक लोड सहना बंद कर दिया और लेंटर गिर गया. इसके साथ ही, दूसरी मंजिल का एक हिस्सा भी मलबे में गिर गया. कुछ मजदूर ऊपर से कूदकर बच निकले. बताया गया कि बिल्डिंग का पिछला हिस्सा गिर गया, जबकि अगला हिस्सा अब भी खड़ा है.

शटरिंग में लापरवाही का आरोप
बिहार के रहने वाले मजदूर रामचंद्र, जिन्होंने बिल्डिंग पर काम किया उन्होंने कंस्ट्रक्शन में इस्तेमाल हुई शटरिंग पर सवाल उठाए हैं. उनका दावा है कि लेंटर के लिए दो दिन पहले शटरिंग तैयार की गई थी, लेकिन उन्हें इसकी मजबूती पर शक था, इसलिए उन्होंने काम छोड़ दिया.

रामचंद्र के मुताबिक, शटरिंग गिरने के बाद कई मजदूर मलबे में दब गए. उन्होंने बताया कि सुपरवाइजर मलकीत के अलावा, राजमिस्त्री राम, राजेंद्र और अजय भी मलबे में दब गए. हालांकि, शटरिंग में टेक्निकल खराबी या लापरवाही की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

बचाव अभियान जारी
DSP शिवम के मुताबिक, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए. NDRF की टीमें भी मलबा हटाने और लोगों को बचाने का काम कर रही हैं. अभी मौके पर बचाव अभियान चल रहा है, और आशंका है कि मलबे में और लोग फंसे हो सकते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Renu Akarniya

Renu Akarniya

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More