SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

गुरुग्राम हिट-एंड-रन केस: कौन हैं कल्याण बैंसला? महिला बाइकर सिया को टक्कर मारने का है आरोप

Who Is Kalyan Bainsla: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया से जुड़े कथित हिट-एंड-रन मामले ने सोशल मीडिया फैला हुआ है. मामले में सिया और कल्याण बैंसला की ओर से अलग-अलग दावे सामने आए हैं. सिया का आरोप है कि एक कार ने उनकी स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मारी और इसके बाद कार सवार मौके से चला गया.

Written By Akanchha Singh
Published: Sep 15, 2026, 11:32 AM IST | Updated: Sep 15, 2026, 11:40 AM IST
Image Credit: Gurugram_Hit_and_run_case
Join

Gurugram News: गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर महिला बाइकर सिया के साथ हुए कथित हिट-एंड-रन केस सोशल मीडिया पर फैला हुआ है. इस मामले में सिया और कल्याण बैंसला के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. सिया का आरोप है कि एक कार ने उनकी स्पोर्ट्स बाइक को टक्कर मार दी और वहां से फरार हो गए.

कौन हैं कल्याण बैंसला?
बैंसला की इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, वो खुद को इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर और इंडियन रग्बी टीम का सदस्य बताते हैं. साथ ही वो फिटनेस से भी जुड़े हुए हैं. उनकी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो सामने आते रहे हैं, जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज करते और अपनी फिटनेस दिखाते नजर आते हैं.  

इतना ही नहीं बैंसला जिम ट्रेनर के तौर पर भी काम करते हैं. उनके कई जिम होने का भी दावा किया जाता है. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी खासे फॉलोअर्स और लाइक्स हैं. हालांकि,  बैंसला ने ये घटना होने के बाद इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया गया है      

क्या है पूरा मामला?
रविवार 13 सितंबर को सिया अपने बाइकिंग ग्रुप के साथ गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड पर राइड कर रही थीं. सिया के दावे के अनुसार, एक कार ने जानबूझकर उन्हें टक्कर मार दी. सिया ने कहा कि कार सवार लोग उनकी राइड के दौरान लगातार उनके करीब आने की कोशिश कर रहे थे.

सिया के अनुसार, कार काफी नजदीक आ गई थी. वहीं जो लोग उसमें बैठे थे उनका व्यवहार भी काफी हद तक आक्रामक था. उन्होंने कार सवार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा. आरोप है कि इसके बाद उन्हें रुकने के लिए कहा गया और कुछ समय बाद कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी.    

इसके घटना के बाद सिया ने सोशल मीडिया पर वीडियो को शेयर किया और अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद उन्हें गुरुग्राम की सड़कों पर असुरक्षित महसूस हुआ. उन्होंने ये भी कहा कि बाइक को टक्कर मारने के बाद  कार सवार वहां से चले गए.  मामला सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने कार्रवाई शुरु कर दी. 

पुलिस ने दर्ज की FIR
सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद गुरुग्राम पुलिस ने संज्ञान लेते हुए FIR दर्ज की. पुलिस ने कल्याण बैंसला को डिटेन कर लिया है. वहीं, सिया ने कहा है कि वह अपने वकील से सलाह लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई करेंगी. फिलहाल मामले में दोनों पक्षों की ओर से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं.
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

जी-न्यूज में ट्रेनी सब एडिटर. वर्तमान में दिल्ली-एनसीआर हरियाणा डिजिटल टीम में दिल्ली-एनसीआर-हरियाणा की राजनीति, हाइपर लोकल, क्राइम की खबरों पर नजर. यूटिलीटी की खबरों में दिलचस्पी है. 2023 में संस्थान से जुड़े. माखन लाल चतुर्वेदी भोपाल से पत्रकारिता में डिग्री हासिल की.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES