आज पानी भरकर रख लें! फरीदाबाद के इन इलाकों में 24 घंटे संकट
Faridabad Water Supply: फरीदाबाद के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में आज पानी की सप्लाई प्रभावित रह सकती है. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने करीब 24 घंटे के आंशिक जलापूर्ति शटडाउन की जानकारी दी है.
Faridabad News: फरीदाबाद वाले ध्यान दें. आज शहर के कई सेक्टरों और कॉलोनियों में लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है. फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (FMDA) ने करीब 24 घंटे के लिए आंशिक जलापूर्ति बंद रखने की जानकारी दी है. ऐसे में शहर के कई हिस्सों में पेयजल की सप्लाई प्रभावित रहेगी. वहीं विभाग के लोगों से अपील की है कि शटडाउन शुरू होने से पहले ही पानी भरकर रख लें.
FMDA के अनुसार, आज रेनीवेल की लाइन नंबर-1 को मेन जलापूर्ति लाइन से जोड़ने का काम किया जाने वाला है. इसी को लेकर कई इलाकों में पानी की सप्लाई रोकनी पड़ेगी. अधिकारियों ने कनेक्शन का काम लगभग 24 घंटे में पूरा करने का तय किया है. काम पूरा होने बाद जहां-जहां पानी की सप्लाई बंद होगी उसे दोबारा शुरू कर दिया जाएगा.
क्यों बंद दो रही पानी का सप्लाई?
दरअसल, बल्लभगढ़ के मोहना रोड पर सिटी पार्क के पास और सोहना रोड पर रेलवे ट्रैक के नजदीक पानी की पाइपलाइन को पहले ही दूसरी जगह शिफ्ट किया जा चुका है. सड़क और निर्माण कार्यों को देखते हुए पुरानी पाइपलाइन की जगह बदलना जरूरी था.
FMDA के अनुसार, बल्लभगढ़ एलिवेटेड रोड और सोहना रोड रेलवे ओवरब्रिज (ROB) के निर्माण से जुड़े काम की जगह पर पुरानी पाइपलाइन आ रही थी. अब शिफ्ट की गई पाइपलाइन को मुख्य जलापूर्ति लाइन से जोड़ने का अंतिम काम किया जाना है. इसी वजह से कुछ समय के लिए पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी.
कहां होगी पानी की दिक्कत
शटडाउन के दौरान सेक्टर-22, 23, 25, 55 और 58 के अलावा गौंची, शहीद पार्क, जेसीएच चौक, पंचायत भवन, जैन कॉलोनी, भीम बाग, सुभाष कॉलोनी, ऊंचा गांव, मिल्क प्लांट और प्रेमनगर समेत आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है.
लोग पहले से कर लें पानी का इंतजाम
एफएमडीए ने लोगों से कहा है कि वो शटडाउन को देखते हुए पहले से जरूरत भर पानी जमा कर लें. विभाग ने पानी का इस्तेमाल सावधानी से करने के लिए भी कहा है. अधिकारियों के अनुसार, पाइपलाइन कनेक्शन का काम पूरा होने के बाद सप्लाई सामान्य करने का प्रयास किया जाएगा. जलापूर्ति से जुड़ी जानकारी के लिए एफएमडीए के जेई और जलापूर्ति लाइन नंबर-1 के प्रभारी परवीन सिंह से 8053822029 पर संपर्क किया जा सकता है.
FMDA ने लोगों से साफ तौर पर अपील की है कि पानी बंद होने के दौरान पानी का इस्तेमाल जरूरत के हिसाब से करें. पाइपलाइन को मुख्य लाइन से जोड़ने का काम पूरा होने के बाद जहां पानी नहीं आ रहा होगा वहां पानी की सप्लाई धीरे-धीरे सामान्य कर दी जाएगी.