SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Faridabad में पिटबुल ने किया 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला, शरीर पर 16 जगह काटा

फरीदाबाद के NIT-3 में पिटबुल ने 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर उसे 16 जगह काट लिया, जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

Written By Renu Akarniya
Published: Sep 20, 2026, 04:26 PM IST | Updated: Sep 20, 2026, 04:47 PM IST
Image Credit: Faridabad में पिटबुल ने किया 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला, शरीर पर 16 जगह काटा
Join

Faridabad News: फरीदाबाद के एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक में पिटबुल कुत्ते ने 7वीं कक्षा के छात्र पर हमला कर दिया. कुत्ते ने बच्चे के हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काट लिया. हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजन उसे इलाज के लिए बीके अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद बच्चे का इलाज घर पर चल रहा है. मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है. पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है.

दोस्त से बात कर रहा था, तभी कुत्ते ने किया हमला
एनआईटी-3 नंबर के बी ब्लॉक निवासी जितेंद्र ने बताया कि वह बीके चौक पर खाने की रेहड़ी लगाते हैं. शनिवार शाम उनका 7वीं कक्षा में पढ़ने वाला बेटा ग्रन्थ साइकिल लेकर गली में गया था. घर से कुछ दूरी पर वह एक मकान के सामने अपने दोस्त के साथ खड़ा होकर बात कर रहा था. इसी दौरान मकान मालिक ओम का पिटबुल कुत्ता घर से बाहर निकला और ग्रन्थ पर हमला कर दिया.

कुत्ते ने बच्चे को 16 जगहों से काटा
जितेंद्र का आरोप है कि कुत्ता लगातार उनके बेटे को काटता रहा. इस दौरान कुत्ते के मालिक ने उसे बचाने का प्रयास नहीं किया. बच्चे के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. लोगों की भीड़ जुटने के बाद कुत्ते को बच्चे से अलग किया गया. हमले में उसके हाथ-पैर समेत शरीर पर 16 जगह काटने के निशान आए हैं.

बीके अस्पताल से किया रेफर
जितेंद्र ने बताया कि हमले के बाद वह घायल बेटे को तुरंत बीके अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया. इसके बाद वह बच्चे को निजी अस्पताल लेकर गए. फिलहाल बच्चे का घर पर ही इलाज कराया जा रहा है.

पुलिस कर रही मामले की जांच
जितेंद्र ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत एनआईटी-3 नंबर चौकी में दी है. चौकी इंचार्ज मनोज के अनुसार शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है.

(फरीदाबाद से जय प्रकाश की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES