SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अमित शाह की रैली से पहले अंबाला में ट्रैफिक अलर्ट, 5 नवंबर को ये रास्ते रहेंगे बंद

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 5 नवंबर को अंबाला में 1857 की क्रांति के शहीदों की याद में बने 800 करोड़ रुपये के स्मारक का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद गांधी ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे, जिसके चलते शहर में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है.

Written By Renu Akarniya
Published: Nov 04, 2026, 07:23 PM IST | Updated: Nov 04, 2026, 07:30 PM IST
Image Credit: अमित शाह की रैली से पहले अंबाला में ट्रैफिक अलर्ट, 5 नवंबर को ये रास्ते रहेंगे बंद (X)
Join

अंबाला में कल यानी कि गुरुवार का दिन ऐतिहासिक होने जा रहा है. 1857 की क्रांति के वीर शहीदों की याद में करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ में बनकर तैयार हुए भव्य शहीदी स्मारक का उद्घाटन केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. इस कार्यक्रम के बाद अमित शाह अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड में विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे. गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह अलर्ट है.

1857 की क्रांति के वीर शहीदों की याद में शहीदी स्मारक का उद्घाटन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं. सबसे पहले अमित शाह 1857 की क्रांति के वीर शहीदों की याद में बनाए गए शहीदी स्मारक का उद्घाटन करेंगे. करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से 22 एकड़ में तैयार यह स्मारक देश की आजादी के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में अंबाला के योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा.

अमित शाह की विशाल रैली में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना
शहीदी स्मारक के उद्घाटन के बाद गृह मंत्री अमित शाह अंबाला कैंट के गांधी ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां करीब 2 बजे विशाल रैली को संबोधित करेंगे. रैली स्थल पर मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए हैं.

अंबाला में रूट डायवर्जन लागू
वहीं अमित शाह के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं. पुलिस की टीमें लगातार व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं. एसपी अंबाला के अनुसार गृह मंत्री की सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम रहेंगे. इसके साथ ही आम लोगों को ट्रैफिक की परेशानी न हो, इसके लिए रूट डायवर्जन भी लागू किए गए हैं. पुलिस ने लोगों से निर्धारित ट्रैफिक व्यवस्था का पालन करने की अपील की है.

5 नवंबर को अंबाला में ये रास्ते रहेंगे बंद 
अमित शाह की रैली के दौरान अंबाला-यमुनानगर मेन रोड का एक हिस्सा बंद रहेगा. पुलिस के आदेश के मुताबिक, जनता चौक से गीता गोपाल चौक तक कोई भी पब्लिक गाड़ी नहीं जा सकेगी. सिक्योरिटी और ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए इस हिस्से को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है.

हालांकि, इमरजेंसी सर्विस को इस रोक से छूट दी गई है. मरीजों को ले जा रही एम्बुलेंस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बिना किसी रुकावट के इस रास्ते से गुजर सकेंगी.

रूट डायवर्ट
ट्रैफिक में रुकावट न आए, यह पक्का करने के लिए पुलिस ने अंबाला से यमुनानगर और यमुनानगर से अंबाला जाने वाले ड्राइवरों के लिए तीन दूसरे रास्ते तय किए हैं. रैली में आने वालों को अपनी गाड़ियां सिर्फ तय पार्किंग में ही पार्क करनी होंगी.

पुलिस ने ड्राइवरों से ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है. रास्ते में किसी भी तरह की मुश्किल या इमरजेंसी होने पर लोग हेल्पलाइन नंबर 112 पर संपर्क कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल टली, कई मांगों पर बनी सहमति; 25 नवंबर को फिर होगी बैठक

(अमन कपूर की रिपोर्ट)

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

रेनू अकर्णिया, वर्तमान में Zee News में सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा की लेटेस्ट, ट्रेंडिंग कंटेंट, यूटिलिटी जुड़ी खबरों पर काम कर रहे हैं. रेनू पिछले 3 सालों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. पत्रकारिता में ग्रेजुएशन करने के बाद उन्होंने 2022 में Zee News से करियर की शुरुआत की.  लोकल चैनल समाचार प्लस में इंटर्न से शुरुआत की और कारवां बढ़ता हुआ जी न्यूज पहुंचा.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES